whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24495760
Loading...


तीन टेंपो की टक्कर में 10 माह के मासूम की मौत, चार घायल

location_on गढ़वा access_time 29-Jun-25, 08:38 PM visibility 210
Share



तीन टेंपो की टक्कर में 10 माह के मासूम की मौत, चार घायल


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका (गढ़वा) : रंका थाना क्षेत्र के चुतरू पंचायत अंतर्गत बांदु गांव के पास रविवार को तीन टेंपो के आपस में टकरा जाने से एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में 10 माह के एक मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में तीनों टेंपो पलट गए, हालांकि चालकों को मामूली चोटें आईं और वे बाल-बाल बच गए।

मृतक मासूम की पहचान चुतरू गांव निवासी दिनेश भुइयां के पुत्र के रूप में हुई है। घायलों में उसकी मां दिलवंती देवी, कईल माझी, उसकी पत्नी कबुदारी देवी और नुरशाद अंसारी शामिल हैं। सभी घायल चुतरू गांव के निवासी हैं और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तीनों टेंपो चुतरू गांव से सवारियों को लेकर गोदरमाना बाजार की ओर जा रहे थे। तेज रफ्तार और एक-दूसरे को ओवरटेक करने की होड़ में एक टेंपो ने सामने चल रही टेंपो को टक्कर मार दी। इसके तुरंत बाद पीछे से आ रही तीसरी टेंपो भी अनियंत्रित होकर टकरा गई और तीनों वाहन पलट गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि मासूम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही रंका थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





Trending News

#1
तीन टेंपो की टक्कर में 10 माह के मासूम की मौत, चार घायल

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:38 PM

#2
प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, पेड़ लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ : शैलेश गुप्ता

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:23 PM

#3
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 06:29 PM

#4
कथावाचक से दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रांतीय यादव महासभा ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 03:29 PM

#5
विवादित संबंधों के चलते देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 04:44 PM


Latest News

झारखंड पेंशनर्स कल्याण समाज गढ़वा की मासिक बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 09:11 PM

जब हम प्रकृति से मिलते हैं तो खुद के करीब होते हैं : एसपी

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 09:05 PM

गुरुजी शिबु सोरेन के स्वास्थ्य लाभ हेतु रंका के हनुमान मंदिर में हुआ विशेष पूजन

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:55 PM

महेन्द्र यादव बने समाजवादी पार्टी के गढ़वा जिला अध्यक्ष, संगठन को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:50 PM

गढ़वा सदर अस्पताल में मित्र मंडली द्वारा सेवा कार्य की पुनः शुरुआत

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:43 PM

हाथियों से बचाव हेतु चलाया गया जन जागरूकता अभियान

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:31 PM

प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, पेड़ लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ : शैलेश गुप्ता

location_on गढ़वा
access_time 29-Jun-25, 08:23 PM

संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 09:20 PM

रामानुजगंज के श्री राम मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ उत्सव धूमधाम से संपन्न, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 08:04 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 06:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play