whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157279 readers visited
Loading...

Advertisement

प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, पेड़ लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ : शैलेश गुप्ता

location_on गढ़वा access_time 29-Jun-25, 08:23 PM visibility 719
Share



प्लास्टिक का उपयोग बंद करें, पेड़ लगाएँ और पर्यावरण बचाएँ : शैलेश गुप्ता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रामानुजगंज (बलरामपुर): संस्कार भारती और नई पहचान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में, जिला वन विभाग बलरामपुर के सहयोग से पर्यावरण संरक्षण हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को रामानुजगंज के हाट बाजार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया।

नई पहचान फाउंडेशन के सचिव अंजय मेहता ने बताया कि बाजार में भीड़ को देखते हुए प्लास्टिक का उपयोग न करने और अधिक से अधिक पेड़ लगाने के संकल्प के साथ जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से समाज को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता शैलेश गुप्ता ने कहा, "प्लास्टिक पर्यावरण और समाज का दुश्मन है।

Advertisement
यह नष्ट नहीं होता और इसके कारण नगर के कोने-कोने में कचरे का अंबार लग गया है। अगर अब नहीं चेते, तो भविष्य भयावह होगा। हमें प्लास्टिक का उपयोग पूर्णतः बंद करना चाहिए और बाजार आते समय अपने साथ थैला अवश्य लाना चाहिए।"

उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह एक पेड़ अवश्य लगाए और पर्यावरण की रक्षा में योगदान दे।

कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती के पवन कुमार पांडे ने किया।

इस अवसर पर अजय गुप्ता, अंकेश केशरी, संतोष गुप्ता सहित कई व्यापारीगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play