whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161641 readers visited
Loading...

Advertisement

रामानुजगंज के श्री राम मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ उत्सव धूमधाम से संपन्न, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-25, 08:04 PM visibility 476
Share



रामानुजगंज के श्री राम मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ उत्सव धूमधाम से संपन्न, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रामानुजगंज : रामानुजगंज स्थित श्री राम मंदिर में कला और साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती एवं नई पहचान फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में महाप्रभु जगन्नाथ जी का भव्य उत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले के कुसमी और तांबेश्वर नगर से आए कलाकारों ने मनमोहक गीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियाँ देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के तिलक कर स्वागत से हुई। मंच पर मुख्य रूप से कन्हैया अग्रवाल, शैलेश गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, शर्मिला गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

संस्कार भारती के जिला अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण पर बल दिया।

Advertisement
तत्पश्चात अरुण केसरी, संजय गुप्ता, नई पहचान फाउंडेशन के सचिव अंजय मेहता एवं पं. दामोदर मिश्र द्वारा पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम का संचालन संस्कार भारती छत्तीसगढ़ प्रांत के पदाधिकारी और नई पहचान फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन कुमार पाण्डेय ने किया। उन्होंने कहा, "महाप्रभु जगन्नाथ जी की कृपा से हम सभी आज इस पावन अवसर को मना पा रहे हैं। पर्यावरण संरक्षण एक देवकार्य है और हर पेड़ में भगवान का वास है। हमें इस दिशा में सामूहिक प्रयास करना चाहिए।"

कार्यक्रम में जिन कलाकारों ने प्रस्तुति दी उनमें प्रमुख रूप से काला चंद विश्वास, गीता मलिक, कल्याण मंडल, संतोषी विश्वास, नीलिमा वेद, गीता मंडल, राजकुमारी आइस, काजल चक्रवर्ती तथा प्रसिद्ध तबला वादक जय मिताई विश्वास शामिल रहे।

Advertisement

कुसमी से आए आयुषी गुप्ता, शानवी गुप्ता, स्वर्णिका सोनी, अन्या ठाकुर, जानवी साहू, खुशबू सिंह सहित 50 से अधिक कलाकारों ने अपनी अद्भुत प्रस्तुतियाँ दीं।

इस आयोजन में संस्कार भारती के जिला कोश प्रमुख अजीत गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष शिक्षक राजेश्वर कुशवाहा, उपाध्यक्ष मनोज तिवारी, दिवाकर मुखर्जी, श्री राम मंदिर के पुजारी यशपाल दुबे, युवा समाजसेवी राहुल जीत सिंह एवं बजरंग दल के संयोजक जस्सू केसरी सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र बना, बल्कि कला, संस्कृति और पर्यावरण चेतना का संदेश भी समाज में पहुंचाने में सफल रहा।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play