whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924223
Loading...


केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-25, 06:29 PM visibility 1068
Share



केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : क्षेत्रीय विकास योजनाओं के उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर 

आगामी 3 जुलाई को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के गढ़वा आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसको लेकर सड़क परिवहन सुरक्षा समिति के सदस्य रवींद्र नाथ तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे एवं भाजपा नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप ने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

गडकरी का आगमन पलामू प्रमंडल अंतर्गत गढ़वा जिले के ऐतिहासिक गोवावल क्षेत्र स्थित हुर गांव में प्रस्तावित है, जहां वे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे और कई विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे।

इस अवसर पर विशेष रूप से सांसद विष्णु दयाल राम एवं गढ़वा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी की पहल पर संखा-खजूरी-गढ़वा बाईपास फोरलेन सड़क परियोजना का उद्घाटन किया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। यह फोरलेन सड़क न केवल गढ़वा जिले के यातायात को सुगम बनाएगी, बल्कि क्षेत्र के आर्थिक एवं सामाजिक विकास को भी गति प्रदान करेगी।

गढ़वा जिले के नागरिकों को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बड़ी उम्मीदें हैं। लोगों का मानना है कि उनके आगमन से क्षेत्र में सड़क, पुल-पुलिया एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास को नया बल मिलेगा।

तैयारियों की समीक्षा के दौरान विधायक प्रतिनिधि सत्येन्द्र तिवारी, लक्ष्मी पांडे, पुलस्त तिवारी, रामा शंकर यादव, प्रवीण तिवारी, राजू चौबे एवं चंदन कुमार भी मौके पर उपस्थित रहे और सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

गढ़वा में गडकरी का यह दौरा विकास की नई इबारत लिखेगा, ऐसा विश्वास स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों को है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play