whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24487474
Loading...


विवादित संबंधों के चलते देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-25, 04:44 PM visibility 424
Share



विवादित संबंधों के चलते देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
प्रेस वार्ता में जानकारी देते पुलिस अधिकारी एवं आरोपी विकेश चंद्रवंशी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां विवादित संबंधों के चलते एक युवक ने अपनी ही भाभी की लाठी से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे हत्या में प्रयुक्त लाठी और घटनास्थल से बरामद खून से सना कपड़ा भी जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार विशुनपुरा थाना कांड संख्या 32/25 दिनांक 24 जून 2025 को दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मृतका रेखा देवी उम्र करीब 34 वर्ष पत्नी राकेश कुमार चन्द्रवंशी निवासी रारांग, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा के शव को मृत अवस्था में फेंक दिया गया था। इस संबंध में मृतका के पति राकेश कुमार चन्द्रवंशी पिता स्वर्गीय जगमोहन चन्द्रवंशी ने थाने में लिखित आवेदन देकर अपनी पत्नी की हत्या की आशंका जताई थी।

कांड अनुसंधान के क्रम में आरोपी विकेश चन्द्रवंशी उम्र 22 वर्ष पिता स्वर्गीय जगमोहन चन्द्रवंशी ग्राम सरांग, थाना विशुनपुरा, जिला गढ़वा को पुलिस ने 27 जून 2025 को गिरफ्तार किया। आरोपी विकेश चन्द्रवंशी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसकी भाभी रेखा देवी का गांव के कई लोगों से संबंध था, जिसके कारण गांव में परिवार को ताना सुनना पड़ता था। आरोपी के अनुसार परिवार के सभी लोग कई बार रेखा देवी को समझाने का प्रयास किए, परंतु कोई सुधार नहीं हुआ और बदनामी का धब्बा बढ़ता गया। इसी कारण उसने गुस्से में आकर भाभी की हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी के पास से कांड में प्रयुक्त एक लाठी और घटनास्थल से पड़ा हुआ सफेद रंग का शर्ट बरामद किया है।

आरोपी विकेश चन्द्रवंशी पर पूर्व में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2023 में विशुनपुरा थाना कांड संख्या 04/23 दिनांक 10 मार्च 2023 को धारा 341, 323, 379, 452, 498, 506, 34 भारतीय दंड विधान के तहत मामला दर्ज था।

छापामारी एवं गिरफ्तारी की कार्रवाई में थाना प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक राहुल सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक रंजीत कुमार, सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार एवं सशस्त्र बल आर्म्ड-897 जितेन्द्र कुमार, आर्म्ड-647 नागेन्द्र सिंह और चौकीदार आर्म्ड-933 धन्नजय कुमार शामिल थे।





Trending News

#1
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 06:29 PM

#2
विवादित संबंधों के चलते देवर ने की भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 04:44 PM

#3
कथावाचक से दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रांतीय यादव महासभा ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 03:29 PM

#4
संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 09:20 PM

#5
रामानुजगंज के श्री राम मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ उत्सव धूमधाम से संपन्न, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 08:04 PM


Latest News

संस्कार भारती के कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 09:20 PM

रामानुजगंज के श्री राम मंदिर में महाप्रभु जगन्नाथ उत्सव धूमधाम से संपन्न, कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियाँ

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 08:04 PM

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी 3 जुलाई को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 06:29 PM

कथावाचक से दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रांतीय यादव महासभा ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 03:29 PM

हम हँसे जग रोए को चरितार्थ किया पद्मश्री सुरेन्द्र दुबे ने : पवन कुमार पाण्डेय

location_on गढ़वा
access_time 28-Jun-25, 09:40 AM

गढ़वा प्रखंड के शिक्षक हीरामन महतो का आकस्मिक निधन, शिक्षा जगत में शोक की लहर

location_on गढ़वा
access_time 27-Jun-25, 09:15 PM

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त गढ़वा से मिलकर शिक्षकों की समस्याओं के समाधान की मांग की

location_on गढ़वा
access_time 27-Jun-25, 07:45 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा द्वारा योग शिविर का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 27-Jun-25, 07:40 PM

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय में योग कार्यक्रम का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 27-Jun-25, 07:36 PM

एसडीएम ने केंद्रीय विद्यालय परिसर का किया औचक निरीक्षण

location_on गढ़वा
access_time 27-Jun-25, 06:56 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play