whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054797
Loading...


कथावाचक से दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रांतीय यादव महासभा ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन

location_on गढ़वा access_time 28-Jun-25, 03:29 PM visibility 1135
Share



कथावाचक से दुर्व्यवहार की घटना के विरोध में प्रांतीय यादव महासभा ने सौंपा उपायुक्त को ज्ञापन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रांतीय यादव महासभा झारखंड जिला गढ़वा की ओर से आज एक प्रतिनिधिमंडल ने इटावा में कथावाचक के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना को लेकर गहरी नाराजगी जताई और उपायुक्त गढ़वा को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। महासभा ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की तीव्र निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

ज्ञापन सौंपने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व प्रांतीय यादव महासभा के प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद ने किया। उनके साथ गढ़वा जिला महासचिव रंजीत यादव, सचिव अशोक यादव, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सोनू यादव, मीडिया प्रभारी संजय कुमार यादव, डंडई प्रखंड अध्यक्ष विनोद यादव, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश यादव, उमाकांत यादव, विमलेश यादव, रविंद्र यादव, श्याम सुंदर यादव, पीयूष यादव समेत महासभा के कई सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अजय प्रसाद यादव ने कहा कि कथावाचक धार्मिक-सांस्कृतिक चेतना के संवाहक होते हैं और उनके साथ इस प्रकार का व्यवहार समाज के लिए अत्यंत शर्मनाक है। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते इस घटना पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो महासभा एक व्यापक आंदोलन के लिए बाध्य होगी।

प्रांतीय यादव महासभा ने जिला प्रशासन से मांग की कि वे तत्काल इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कराएं और दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही कथावाचकों की सुरक्षा के लिए भी प्रभावी कदम उठाए जाएं।

प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन के माध्यम से यह स्पष्ट किया कि यादव समाज अपने सम्मान और संस्कृति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ सहन नहीं करेगा और संगठित रूप में हर मंच पर विरोध दर्ज कराएगा।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play