whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27056753
Loading...


अवैध शराब कारोबार पर एसडीएम की सख्त कार्रवाई जारी

location_on गढ़वा access_time 27-Jun-25, 06:48 PM visibility 591
Share



अवैध शराब कारोबार पर एसडीएम की सख्त कार्रवाई जारी


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जरही गांव में दो शराब भट्ठियां ध्वस्त, महुआ और जावा नष्ट

 सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार द्वारा अवैध शराब कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। शुक्रवार को प्राप्त शिकायतों के आलोक में उन्होंने डंडई प्रखंड के जरही गांव में थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी के साथ सघन सर्च अभियान एवं छापेमारी की।

इस दौरान दो अवैध शराब भट्ठियां सक्रिय अवस्था में पाई गईं, जिन्हें मौके पर मौजूद पुलिस बल की सहायता से ध्वस्त कर दिया गया। एक घर के बेसमेंट से शराब निर्माण की सामग्री, उपकरण एवं तैयार देशी शराब से भरा गैलन भी जब्त कर नष्ट किया गया।

नशा माफियाओं में मची भगदड़

एसडीएम की गाड़ी गांव में पहुंचते ही शराब माफिया मौके से फरार हो गए।

हालांकि ग्राम चौकीदार और स्थानीय नागरिकों की मदद से नदी किनारे स्थित क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान अराजक तत्वों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई है।

थाना प्रभारी और उत्पाद विभाग को दिए निर्देश

एसडीएम ने डंडई थाना प्रभारी और उत्पाद विभाग को जरही गांव में नियमित गश्ती और सख्त निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध शराब न केवल स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह विधि-व्यवस्था के लिए भी गंभीर खतरा बन चुकी है।

मुखिया और ग्राम चौकीदार की जवाबदेही तय

संजय कुमार ने स्पष्ट किया कि यदि किसी गांव में संगठित रूप से अवैध शराब निर्माण अथवा बिक्री पाई जाती है, तो संबंधित मुखिया और चौकीदार की भी जिम्मेदारी तय की जाएगी।

उन्होंने कहा कि गांव की शांति और सुरक्षा बनाए रखने में ग्राम स्तरीय प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी अनिवार्य है।

खुलेआम शराब बिक्री पर कड़ी नजर

एसडीएम ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है कि जरही में हर रविवार लगने वाले साप्ताहिक बाजार में खुलेआम अवैध शराब की बिक्री होती है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगली जांच में यह सत्य पाया गया, तो स्थानीय पुलिस और उत्पाद विभाग की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

अवैध कारोबारियों को दी चेतावनी

एसडीएम ने गांव भ्रमण के दौरान अवैध शराब कारोबारियों को सार्वजनिक रूप से चेताया कि वे यह गैरकानूनी धंधा छोड़ दें।

उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवसाय अपनाने पर प्रशासनिक स्तर से हरसंभव मदद दी जाएगी।

नागरिकों से अपील: दें गोपनीय जानकारी

संजय कुमार ने अनुमंडल क्षेत्र के आम नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें अवैध शराब कारोबार से जुड़ी कोई सूचना हो, तो वे उसे संबंधित थाना, उत्पाद निरीक्षक या अनुमंडल कार्यालय में गोपनीय रूप से दे सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

अराजक तत्वों पर होगी कठोर कार्रवाई

एसडीएम ने कहा कि चिन्हित आदतन अपराधियों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभियान को लगातार जारी रखते हुए शराब माफियाओं के खिलाफ निर्णायक कदम उठाए जाएंगे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play