whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472099
Loading...


गढ़वा मंडल कारा में मनाया गया योग दिवस : बंदियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग

location_on गढ़वा access_time 26-Jun-25, 09:13 PM visibility 469
Share



गढ़वा मंडल कारा में मनाया गया योग दिवस : बंदियों ने बढ़-चढ़कर लिया भाग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : "योग से सकारात्मक बदलाव" की थीम पर गढ़वा मंडल कारा में आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सह जेल अधीक्षक संजय कुमार ने की। इस अवसर पर जेलकर्मियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में बंदियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सुबह 7:00 बजे प्रारंभ हुए योग सत्र में सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। इस सत्र का संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रशिक्षित योग शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। उन्होंने बंदियों को योग के शारीरिक, मानसिक और आत्मिक लाभों के बारे में विस्तार से बताया।

एसडीएम संजय कुमार ने इस अवसर पर कहा, “योग केवल शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि आत्म-संवर्धन का साधन है।

हमारा उद्देश्य केवल बंदियों की निगरानी नहीं, बल्कि उनके जीवन में सकारात्मक और सुधारात्मक परिवर्तन लाना भी है। योग इसमें एक प्रभावशाली माध्यम बन सकता है।”

कार्यक्रम के दौरान कई बंदियों ने अपने अनुभव भी साझा किए। एक बंदी ने कहा, “योग करने के बाद मन को अजीब सी शांति मिली है। लगता है जैसे भीतर कुछ अच्छा हो रहा हो।”

इस आयोजन का उद्देश्य बंदियों के मानसिक तनाव को कम करना, आत्मसंयम की भावना विकसित करना तथा उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक सार्थक प्रयास करना था।

कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कारापाल मेहशाद आलम, योग प्रशिक्षिका आयुषी, जेलकर्मी और अनेक बंदी उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play