whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27922557
Loading...


एसडीएम ने गुरुवार शाम गढ़वा बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

location_on गढ़वा access_time 26-Jun-25, 08:39 PM visibility 539
Share



एसडीएम ने गुरुवार शाम गढ़वा बस स्टैंड का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने गुरुवार शाम गढ़वा मुख्य बस स्टैंड का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वहां खड़ी बसों के रूट परमिट, वाहन कागजात और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की सरसरी तौर पर जांच की। इस क्रम में उन्होंने बस संचालकों और एजेंटों को स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी वाहन परिवहन विभाग के नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें।

निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने विशेष रूप से छत्तीसगढ़ नंबर की बसों के परमिट और काउंटर साइन की जांच की। इस दौरान बदन बस सर्विस की एक बस में दस्तावेजी गड़बड़ी पाई गई, जिस पर संबंधित बस संचालक को चेतावनी देते हुए दस्तावेज अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।

गौरतलब है कि बुधवार को आयोजित कॉफी विद एसडीएम कार्यक्रम में कई बस संचालकों ने अवैध परिचालन, अधूरे कागजात और अन्य अनियमितताओं की शिकायत की थी। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसडीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए यह निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने नगर परिषद के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि हाल ही में बनाए गए नए टिकट काउंटरों का नियमानुसार शीघ्र आवंटन संबंधित बस ऑपरेटरों के बीच कर दिया जाए, ताकि यात्रियों और बस एजेंटों को सुविधाजनक एवं सुव्यवस्थित सेवाएं मिल सकें।

एसडीएम ने बस स्टैंड परिसर में मौजूद यात्रियों और स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर उनकी समस्याएं और सुझाव भी सुने।

उन्होंने खासतौर पर कानून-व्यवस्था, सफाई व्यवस्था, शौचालय, पेयजल और बैठने की सुविधा जैसे मुद्दों पर फीडबैक लिया और सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि गढ़वा में यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाया जाए और बस स्टैंड को अराजकता से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता सीधे आम जनता के दैनिक जीवन से जुड़ी होती है, इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय बस संचालक, एजेंट, बस कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play