whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921358
Loading...


गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला शव

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 09:12 PM visibility 1236
Share



गढ़वा सदर अस्पताल परिसर में डॉक्टर की पत्नी ने की आत्महत्या, फंदे से झूलता मिला शव


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

डॉ. तरुण की पत्नी ने आवास में लगाई फांसी, अस्पताल परिसर में मची सनसनी

पुलिस जांच में जुटी, कारणों का नहीं हो पाया खुलासा

 गढ़वा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. तरुण की पत्नी ने बुधवार को अपने सरकारी आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह हृदयविदारक घटना अस्पताल परिसर स्थित उनके क्वार्टर में घटी, जिससे अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया और चारों ओर शोक की लहर दौड़ गई।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के समय डॉ. तरुण ओपीडी में मरीजों की जांच में व्यस्त थे। उसी दौरान उनके आवास में कुछ पारिवारिक सदस्य भी मौजूद थे। ड्यूटी समाप्ति के बाद जब डॉ. तरुण अपने घर पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।

बार-बार दस्तक देने पर भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला, जिससे अनहोनी की आशंका हुई।

उन्होंने तुरंत इस बात की सूचना सिविल सर्जन को दी और फिर पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का मंजर देख हर कोई स्तब्ध रह गया। उनकी पत्नी का शव पंखे से फंदे पर झूलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। अस्पताल कर्मियों के साथ-साथ परिजनों में भी इस घटना को लेकर गहरा शोक व्याप्त है।

घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी दौलत सोनी अस्पताल पहुंचे और गहरी संवेदना प्रकट की।

उन्होंने इसे एक अत्यंत दुखद और स्तब्ध कर देने वाली घटना बताया।

कुशल चिकित्सक माने जाते हैं डॉ. तरुण

डॉ. तरुण को सदर अस्पताल में एक कुशल और जिम्मेदार डॉक्टर के रूप में जाना जाता है। यह घटना उनके परिवार के लिए गहरा आघात बनकर सामने आई है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों की तह तक जाने की कोशिश में जुटी है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play