whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921332
Loading...


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया आपातकाल काला दिवस, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 09:01 PM visibility 657
Share



भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया आपातकाल काला दिवस, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

आपातकाल लोकतंत्र पर हमला था, कांग्रेस की तानाशाही प्रवृत्ति उजागर हुई : श्याम नारायण दुबे

जेल गए आंदोलनकारियों को किया गया सम्मानित, वृक्षारोपण भी हुआ

 भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में बुधवार को आपातकाल काला दिवस के रूप में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम् गीत के साथ हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की।

इस अवसर पर आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए जेल गए क्रांतिकारी नेताओं को सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में महेंद्र कश्यप, स्व. ज्वाला केशरी की पत्नी शकुंतला कुंवर एवं स्व. बसंत केशरी की पत्नी शोभा कुंवर शामिल रहीं। कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया।

आपातकाल ने देश की आवाज को कुचला था

भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने कहा कि कांग्रेस ने 25 जून 1975 को देश में आपातकाल लागू कर लोकतंत्र की हत्या कर दी थी। यह भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला दिन था, जिसे हम हर साल काला दिवस के रूप में याद करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा सजग रहेंगे।

तानाशाही के खिलाफ युवाओं ने दी थी कुर्बानी

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम नारायण दुबे ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस की तानाशाही मानसिकता का प्रतीक था।

उस दौर में प्रेस की स्वतंत्रता छीनी गई, आम जनता को अपनी बात कहने से रोका गया और हजारों लोगों को बिना किसी कारण जेलों में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि जयप्रकाश नारायण के नेतृत्व में चले जेपी आंदोलन ने लोकतंत्र को पुनः स्थापित करने का कार्य किया और उस आंदोलन में हजारों युवाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

भाजपा नेताओं ने दी संबोधन

कार्यक्रम को भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव, ओमप्रकाश तिवारी, बिनय चौबे सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। सभी ने एक सुर में कहा कि 1975 की कांग्रेस सरकार ने जिस तरह से देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कुचला, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता।

कार्यक्रम का संचालन और उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री ओमप्रकाश गुप्ता ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन पवन कुमार ने प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता ब्रजेश उपाध्याय, कैलाश कश्यप, मीना गुप्ता, डॉ. पतंजलि केशरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, परीक्षित तिवारी, उमेश कश्यप, धनंजय गौड़, मुकेश चौबे, ओमप्रकाश दास, रामशरीख चंद्रा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस दिन को लोकतंत्र की पुनर्स्थापना का प्रतीक बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा के लिए सदैव सजग रहने का संकल्प लिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play