whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157782 readers visited
Loading...

Advertisement

किसी भी शहर का चेहरा होता है बस स्टैंड, इसे सुव्यवस्थित रखें : एसडीएम

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 08:51 PM visibility 872
Share



किसी भी शहर का चेहरा होता है बस स्टैंड, इसे सुव्यवस्थित रखें : एसडीएम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : "कॉफी विद एसडीएम" में गढ़वा बस स्टैंड की बेहतरी को लेकर हुआ मंथन

बस स्टैंड परिसर की विधि व्यवस्था संधारण के लिए होगी आवश्यक पहल

अवैध बस संचालन और टाइम टेबल उल्लंघन से आये दिन होता है विवाद

कुछ एजेंटों की आपराधिक सांठ-गांठ सामने आई, चिन्हित कर होगी कार्रवाई

 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को "कॉफी विद एसडीएम" संवाद श्रृंखला का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार की मेज़बानी में किया गया। इस सप्ताह का संवाद सत्र गढ़वा के बस मालिकों और एजेंटों के साथ आयोजित हुआ, जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद गढ़वा, सुशील कुमार भी उपस्थित रहे।

Advertisement
कार्यक्रम में बस स्टैंड से जुड़ी तमाम समस्याओं और संभावनाओं पर गंभीर चर्चा हुई।

यात्री सुविधाओं की भारी कमी पर जताई नाराज़गी

बस एसोसिएशन ने कहा कि बस स्टैंड का पुनर्निर्माण तो हुआ है, लेकिन यहां मूलभूत यात्री सुविधाओं जैसे सार्वजनिक शौचालय, पेयजल और यात्री शेड का अभाव है। उन्होंने बताया कि निकाय शुल्क नियमित देने के बावजूद यात्रियों को बैठने तक की सुविधा नहीं है। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को खुले में खड़ा रहना पड़ता है। इस पर एसडीएम ने नगर परिषद को जल्द सुविधा बहाल करने का निर्देश दिया। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि अवैध बिजली कनेक्शन के कारण वहां की विद्युत व्यवस्था बाधित है, जिसे जल्द ठीक किया जाएगा।

Advertisement

अनधिकृत बसों पर रोक लगाने की मांग

स्थानीय बस संचालकों ने शिकायत की कि यूपी और छत्तीसगढ़ से बिना वैध परमिट और काउंटर साइन के बसें गढ़वा में प्रवेश करती हैं, जिससे न केवल कानूनी उल्लंघन हो रहा है बल्कि स्थानीय व्यवसाय को भी नुकसान हो रहा है। टाइम टेबल के उल्लंघन से भी एजेंटों के बीच विवाद होते हैं, जिससे विधि-व्यवस्था की स्थिति बनती है।

अपराधियों से सांठ-गांठ वाले एजेंट चिन्हित होंगे

कई बस मालिकों ने आरोप लगाया कि कुछ एजेंटों ने आपराधिक तत्वों से मिलकर जबरन बसें स्टैंड में घुसवाने, अवैध वसूली करने और विरोध करने पर मारपीट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है।

Advertisement
एसडीएम ने कहा कि ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अवैध टेंपो व कमांडर वाहन बने बड़ी समस्या

बस संचालकों ने बताया कि बिना परमिट और कागजों के चलने वाले टेंपो और कमांडर वाहन बसों के समकक्ष चलकर न केवल अवैध रूप से सवारियां उठाते हैं, बल्कि लड़ाई-झगड़े की स्थिति भी उत्पन्न करते हैं। इन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई, जिस पर एसडीएम ने परिवहन और पुलिस विभाग के समन्वय से कार्रवाई का भरोसा दिया।

ग्राम गाड़ी योजना की बसें निर्धारित रूट पर चलें

बैठक में पता चला कि मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की बसें अपने निर्धारित रूट पर न चलकर प्रतिस्पर्धात्मक मार्गों पर संचालित हो रही हैं।

Advertisement
एसडीएम ने चेतावनी दी कि निर्धारित रूट से हटने पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही उन्होंने अन्य बस मालिकों को निर्देश दिया कि ग्राम गाड़ी योजना की बसों को स्टैंड में प्रवेश से न रोकें।

शहर में बसों की अव्यवस्थित पार्किंग पर सख्ती

संजय कुमार ने निर्देश दिया कि बसें सिर्फ बस स्टैंड पर ही खड़ी हों। शहर के अंबेडकर चौक और रंका मोड़ नो स्टॉपेज जोन हैं, जहां बसें खड़ी नहीं की जा सकतीं। उल्लंघन करने पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

कांडी में बस पड़ाव की मांग और ऑटो-टैक्सी रूट निर्धारण की पहल

कांडी क्षेत्र में बस पड़ाव नहीं होने से वहां के संचालकों को दिक्कतें आ रही हैं।

Advertisement
एसडीएम ने इस विषय पर सकारात्मक पहल की बात कही। साथ ही, ऑटो व टैक्सी के लिए निश्चित रूट तय करने का सुझाव आया, ताकि बस-ऑटो में टकराव की स्थिति खत्म हो।

संवाद से जागी उम्मीद, व्यवस्थित बस स्टैंड का सपना साकार होने की आशा

मंसूर खान, सुमन द्विवेदी, संतोष कुमार सिंह, कृष्ण विजय सिंह, राजकुमार पांडे सहित कई संचालकों ने कहा कि यह पहली बार हुआ है जब किसी एसडीएम ने इस तरह का खुला संवाद किया है। इससे उम्मीद जगी है कि बस स्टैंड की दशा में अब ठोस बदलाव होंगे।

कार्यक्रम में संतोष बस सर्विस, शिवोत्तम, विशाल, रजनीगंधा, जेपीएस, रिलायंस, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना सहित कई बस सेवाओं के मालिक और एजेंट मौजूद रहे।

Advertisement
निरंजन कुमार दुबे, अशोक प्रसाद, मनीष कुमार, सत्येंद्र कुमार सिंह, सलाउद्दीन खान, अलीराज खान, संतोष तिवारी आदि ने अपने विचार साझा किए।

अंत में एसडीएम ने कहा, "बस स्टैंड किसी भी शहर का चेहरा होता है, इसे सभी की साझी जिम्मेदारी से सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सकता है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play