whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157022 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई से खुश हैं दुलदुलवा के आम जन

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 08:43 PM visibility 718
Share



अवैध शराब पर प्रभावी कार्रवाई से खुश हैं दुलदुलवा के आम जन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसडीएम से मिलकर लगातार कर रहे हैं धन्यवाद

 मेराल प्रखंड के दुलदुलवा गांव को अवैध शराब मुक्त बनाने के लिए एसडीएम संजय कुमार द्वारा चलाया जा रहा अभियान रंग लाने लगा है। बीते माह से जारी इस अभियान से गांव के आम लोग काफी संतुष्ट और खुश हैं। प्रतिदिन गांव के लोग अनुमंडल पदाधिकारी से मिलकर या फोन पर धन्यवाद प्रकट कर रहे हैं।

बुधवार को अजय तिवारी, तैयब अंसारी और लक्ष्मी विश्वकर्मा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे और एसडीएम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने गांव को अवैध शराब के चंगुल से निकालने के लिए जो नेक पहल की है, उसके लिए दुलदुलवा और आसपास के लोग हमेशा उनके आभारी रहेंगे।

Advertisement

उन्होंने बताया कि वे स्वयं अवैध शराब से हुई सैकड़ों असामयिक मौतों के साक्षी रहे हैं। गांव की सैकड़ों महिलाएं कुछ ही वर्षों में विधवा हो गईं। इस व्यवसाय के कारण गांव में विधि-व्यवस्था की स्थिति भी अक्सर खराब रहती थी। लेकिन एसडीएम संजय कुमार द्वारा चलाया गया यह सशक्त अभियान अब असर दिखा रहा है और गांव की फिजा पूरी तरह से बदल चुकी है।

एसडीएम संजय कुमार ने भी गांववासियों से अपील की कि वे इस सकारात्मक माहौल को बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता दिखाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी बड़े सामाजिक परिवर्तन के लिए समाज का एकजुट होना आवश्यक होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग अवैध शराब निर्माण में लिप्त थे, उन्हें कार्रवाई के चलते कुछ समय तक कष्ट हुआ होगा, लेकिन जल्द ही उन्हें भी यह एहसास होगा कि समाज हित में उन्होंने एक बड़ा और सही निर्णय लिया है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play