whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28368820 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस पर उत्साहपूर्ण आयोजन

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 12:41 PM visibility 415
Share



ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल में विश्व योग दिवस पर उत्साहपूर्ण आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

"योगा से ही हमारा मन, हमारे विचार और स्वास्थ्य विकसित होते हैं" – बाला भाष्कर चंदरुडू

नारायणपुर स्थित ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में विश्व योग दिवस बड़े धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रांगण योगाभ्यास कर रहे बच्चों से योगमय वातावरण में परिवर्तित हो गया। सभी वर्गों के छात्रों ने पूर्ण जोश और समर्पण के साथ योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य बाला भाष्कर चंदरुडू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, "योगा से ही हमारा मन, हमारे विचार और हमारा स्वास्थ्य विकसित होते हैं।

Advertisement
हमें अपने जीवन में नियमित रूप से योग को शामिल करना चाहिए ताकि हम शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक रूप से स्वस्थ रह सकें।"

खेल एवं योग शिक्षक श्री दिरेंद्र कुमार ने बच्चों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, कपालभाति जैसे योगासन कराए और उनके स्वास्थ्य लाभों को विस्तार से बताया। बच्चों ने उत्साह के साथ इन सभी आसनों का अभ्यास किया और नई ऊर्जा का अनुभव किया।

बताते चलें कि ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल प्रत्येक वर्ष योग सेमिनारों का आयोजन कर छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य करता आ रहा है। विद्यालय शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास को संतुलित रूप से बढ़ावा देने के लिए समय-समय पर विविध आयोजन करता रहता है।

Advertisement

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम ने छात्रों में अनुशासन, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली के प्रति जागरूकता को सशक्त रूप से प्रेरित किया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play