whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157301 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

निर्माण कार्यों में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु संवेदकों के साथ गढ़वा पुलिस की बैठक

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 12:14 PM visibility 597
Share



निर्माण कार्यों में आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम हेतु संवेदकों के साथ गढ़वा पुलिस की बैठक


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पुलिस अधीक्षक ने दिया 100% सुरक्षा का भरोसा

 पुलिस अधीक्षक गढ़वा अमन कुमार (भा.पु.से.) की अध्यक्षता में आज जिले में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों के संवेदकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्माण कार्यों के दौरान उत्पन्न हो रही आपराधिक परेशानियों की पहचान कर उनके त्वरित और प्रभावी समाधान को सुनिश्चित करना था।

पुलिस अधीक्षक ने सभी संवेदकों को भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली किसी भी आपराधिक समस्या के समाधान हेतु गढ़वा पुलिस 100% प्रतिबद्ध है। उन्होंने निर्देश दिया कि ऐसी किसी भी स्थिति में कार्यस्थल पर मौजूद मुंशी तत्काल गढ़वा पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 6201261084 या 06561-222314 पर संपर्क करें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Advertisement

बैठक में पुलिस अधीक्षक ने संवेदकों को सुझाव दिया कि वे निम्नलिखित बिंदुओं पर विशेष ध्यान दें:

सभी निर्माण स्थलों पर सीसीटीवी कैमरा अवश्य लगाएं।

जहां बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं, वहां सड़क मार्गों को कवर करने वाले कैमरे भी लगाए जाएं।

निर्माण कार्य में लगे कर्मचारी अपने निकटवर्ती थाना से लगातार संपर्क में रहें।

सभी कर्मचारी अपना मोबाइल नंबर संबंधित थाना को साझा करें।

किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

पुलिस अधीक्षक अमन कुमार ने स्पष्ट किया कि गढ़वा पुलिस जिले में सभी निर्माण कार्यों को भयमुक्त और सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Advertisement
उन्होंने सभी संवेदकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और संवेदक मिलकर ही एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित कर सकते हैं।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play