whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157047 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफी विद एसडीएम में शामिल होंगे बस संचालक और बस एजेंट

location_on गढ़वा access_time 25-Jun-25, 12:06 PM visibility 483
Share



कॉफी विद एसडीएम में शामिल होंगे बस संचालक और बस एजेंट


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : सदर एसडीएम संजय कुमार के नियमित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफी विद एसडीएम" में इस सप्ताह गढ़वा के बस संचालक एवं बस एजेंट शामिल होंगे। बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्र की विधि व्यवस्था तथा क्षेत्रीय परिवहन सेवाओं की गुणवत्ता और सुरक्षा में प्रशासनिक समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से इस बार बस संचालन से जुड़े प्रतिनिधियों को इस संवाद में आमंत्रित किया गया है।

यह संवाद बुधवार, दिनांक 25 जून 2025 को प्रातः 11:00 बजे आयोजित होगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशासन और परिवहन से जुड़े हितधारकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है, जिससे उनकी समस्याएं सुनी जा सकें और उनके सुझावों के आधार पर नीतिगत सुधार किए जा सकें।

Advertisement

कार्यक्रम में बस संचालन से संबंधित व्यावहारिक समस्याओं, नियामकीय दिशा-निर्देशों, परमिट संबंधी विषयों, सुरक्षा मानकों, विधि व्यवस्था जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर चर्चा की जाएगी।

हर सप्ताह की तरह इस बार भी सदर एसडीएम संजय कुमार स्वयं संवाद की मेजबानी करेंगे। वह उपस्थित सभी भागीदारों से सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में संवाद स्थापित कर उनके विचार, समस्याएं और सुझाव सुनेंगे। यह एक अनौपचारिक, लेकिन उद्देश्यपूर्ण बैठक होगी, जिसमें कॉफी के साथ समसामयिक विषयों पर चर्चा की जाएगी।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि, "बेहतर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और बस स्टैंड की विधि व्यवस्था केवल प्रशासन के प्रयासों से नहीं, बल्कि क्षेत्रीय बस ऑपरेटरों और एजेंटों के सक्रिय सहयोग से ही संभव है।

Advertisement
" उन्होंने गढ़वा के सभी बस संचालकों एवं एजेंटों से अनुरोध किया कि वे इस महत्वपूर्ण संवाद में अवश्य भाग लें और अपने अनुभव एवं सुझाव साझा करें।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play