whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054180
Loading...


एसडीओ ने देर शाम पेशका क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान

location_on गढ़वा access_time 17-Jun-25, 10:14 AM visibility 908
Share



एसडीओ ने देर शाम पेशका क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाया छापेमारी अभियान


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : खाद-बीज भंडार में मिली 135 बोतल शराब, उत्पाद विभाग को कार्रवाई का निर्देश

गढ़वा सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार ने सोमवार की देर शाम पेशका क्षेत्र के पेशका चामा, पेंदिली, बगेसर सहित कई इलाकों में अवैध शराब के विरुद्ध औचक छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान अवैध शराब का निर्माण व बिक्री करने वाले संदिग्धों को चेतावनी दी गई, वहीं सार्वजनिक स्थलों पर शराब पी रहे लोगों को खदेड़ कर भगाया गया।

अभियान के दौरान पेशका बाजार स्थित खाद-बीज के व्यवसायी अरविंद गुप्ता की दुकान में 135 बोतल शराब बरामद की गई। दुकान में बड़े डीप फ्रीजर में विभिन्न ब्रांड की शराब की बोतलें छिपाकर रखी गई थीं।

एसडीएम की गाड़ी देखते ही कारोबारी मौके से फरार हो गया। इसके बाद एसडीएम ने तत्काल दुकान को सील कर उसकी चाबी दुलदुलवा के मुखिया राम प्रताप शाह और ग्राम चौकीदार जगदीश राम को सौंप दी।

उल्लेखनीय है कि खाद-बीज की आड़ में उक्त दुकानदार द्वारा गुप्त रूप से शराब की बिक्री किए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिससे क्षेत्र में विधि व्यवस्था पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था। संजय कुमार ने स्वयं मुखिया व चौकीदार के साथ छापेमारी कर इस मामले का खुलासा किया।

एसडीएम ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से ऐसे लोगों पर भी नजर रखी जा रही है जो अवैध शराब की भट्ठियों के लिए सामग्री जैसे खाली ड्रम, लकड़ी, महुआ, गुड़, यूरिया आदि की आपूर्ति करते हैं।

ऐसे लोगों की पहचान कर सूची तैयार की जा रही है और जल्द ही उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

ज्यादातर अपराधों की जड़ है नशा : एसडीएम

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि वह लगातार पिछले डेढ़ महीने से नशे के विरुद्ध अभियान चला रहे हैं, लेकिन समाज से अपेक्षित सहयोग नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि आज छोटे-बड़े अधिकतर अपराधों की जड़ में नशा ही है। यदि नशे पर नियंत्रण पाया जाए तो क्षेत्र की विधि व्यवस्था और बेहतर हो सकती है।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play