whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925974
Loading...


ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ग्रामीणों ने सौंपा पूर्व मंत्री को मांगपत्र

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 11:08 PM visibility 682
Share



ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने के लिए मुख्यमंत्री के नाम ग्रामीणों ने सौंपा पूर्व मंत्री को मांगपत्र


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रशासनिक सुविधा और विकास के लिए नई पहल, क्षेत्र में जगी उम्मीदें

गढ़वा जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत ओखरगाड़ा को प्रखंड का दर्जा देने की मांग को लेकर सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम एक मांगपत्र सौंपा।

ग्रामीणों ने बताया कि ओखरगाड़ा क्षेत्र की आबादी तेजी से बढ़ रही है और यहां के लोगों को रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों, विशेषकर विकास योजनाओं और भूमि संबंधित मामलों के लिए मेराल प्रखंड मुख्यालय का बार-बार चक्कर लगाना पड़ता है। लंबी दूरी, परिवहन के साधनों की कमी और आर्थिक परेशानियों के कारण गरीब व असहाय ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेराल प्रखंड में कुल 20 पंचायत हैं, जिनमें से बिकताम, ओखरगाड़ा पूर्वी, ओखरगाड़ा पश्चिमी, खोरिडीह, चेचरिया और अरंगी पंचायतों को मिलाकर एक नया प्रखंड बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार इस क्षेत्र की जनसंख्या लगभग 35,000 थी और उसी समय भी ओखरगाड़ा को प्रखंड बनाने की मांग तत्कालीन मुख्यमंत्री को की गई थी। वर्तमान में आबादी लगभग 50,000 के करीब पहुंच चुकी है, जिससे यह मांग और भी जरूरी हो गई है।

पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए कहा कि यह विषय पहले भी मुख्यमंत्री के समक्ष उठाया गया है और झामुमो सरकार से इस पर सकारात्मक पहल की मांग की गई थी।

उन्होंने आश्वासन दिया कि एक बार फिर मुख्यमंत्री के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा से आम जनता की आवाज को बुलंद करता रहा है और आगे भी जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करता रहेगा।

इस पहल से स्थानीय लोगों में नई आशा का संचार हुआ है। मौके पर ओखरगाड़ा प्रखंड नवनिर्माण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रामसागर उरांव, बबलू कुमार तिवारी, मुखिया रवींद्र कुमार गुप्ता, जमालुद्दीन अंसारी, काशीराम, मुखिया धर्मराज राम, उप प्रमुख निजामुद्दीन खान, बिकताम मुखिया सुरेश राम, पंचायत समिति सदस्य विनोद पासवान, उपेंद्र चंद्रवंशी, अवधेश कुमार पासवान, राम प्रवेश सिंह, सद्दाम हुसैन, संजय राम, शोएब खान, दिलीप कुमार सिंह, राजाराम, मिन्हाज आलम समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play