whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161487 readers visited
Loading...

Advertisement

चमराहा टोला में जल संकट गहराया: खराब जल मीनार बनी ग्रामीणों की मुसीबत, प्रशासन बेखबर

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 02:42 PM visibility 703
Share



चमराहा टोला में जल संकट गहराया: खराब जल मीनार बनी ग्रामीणों की मुसीबत, प्रशासन बेखबर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड भवनाथपुर अंतर्गत ग्राम रोहिनिया के चमराहा टोला में जल मीनार महीनों से खराब पड़ी हुई है, जिससे पूरे टोले में भीषण जल संकट गहरा गया है। पेयजल की इस भारी किल्लत के कारण ग्रामीणों को प्रतिदिन दूर-दराज के इलाकों से पानी लाने के लिए भटकना पड़ रहा है। गर्मी के इस तपते मौसम में यह समस्या और भी गंभीर होती जा रही है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही के खिलाफ संगठित विरोध जताया है। विरोध में प्रमोद सिंह, महेंद्र साव, कबूतरी देवी, विनय यादव, बीरबल राम, कंचन देवी, जलसहिया गम्हार पासवान और दिनेश कुमार यादव शामिल हैं। इन सभी ने प्रशासन और तकनीकी विभाग की अनदेखी पर कड़ी नाराजगी जताई है।

Advertisement

प्रमोद सिंह ने कहा, “हमने कई बार विभागीय अधिकारियों को इस समस्या की जानकारी दी, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला। अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है।” वहीं जलसहिया गम्हार पासवान ने बताया कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जल मीनार की मरम्मत नहीं हो पाई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव के समय नेता हर घर तक पहुंचते हैं, लेकिन अब जब उन्हें बुनियादी सुविधा की ज़रूरत है, तो कोई उनकी सुध नहीं ले रहा। टोले की महिलाएं और बच्चे रोज़ाना घंटों पानी ढोने में व्यस्त रहते हैं, जिससे उनकी शिक्षा और दैनिक कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय प्रशासन की निष्क्रियता से हताश ग्रामीण अब आंदोलन की राह पर उतरने का विचार कर रहे हैं।

Advertisement
उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल मीनार की मरम्मत नहीं करवाई गई, तो वे सामूहिक रूप से प्रखंड कार्यालय का घेराव करेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play