whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26469408
Loading...


रक्तदान जीवनदान के समान, रक्तदान पुण्य का कार्य : धीरज मिश्रा

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 02:39 PM visibility 578
Share



रक्तदान जीवनदान के समान, रक्तदान पुण्य का कार्य : धीरज मिश्रा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विश्व रक्तदाता दिवस पर धीरज मिश्रा ने रक्तदाताओं के प्रति जताया आभार, अन्य लोगों से रक्तदान को लेकर की अपील

पलामू प्रमंडल के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं सहायक अध्यापक धीरज मिश्रा ने विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया है। धीरज मिश्रा, जो कि सामाजिक संस्था "इंसानियत का रिश्ता" के संस्थापक सह संचालक भी हैं, पिछले दस वर्षों से "रक्तदान महादान जागरूकता अभियान" के माध्यम से समाज को रक्तदान के प्रति जागरूक कर रहे हैं।

उन्होंने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर पलामू, गढ़वा, लातेहार, रांची, बोकारो, चतरा, रामगढ़, धनबाद समेत झारखंड के कई जिलों में जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराकर सैकड़ों लोगों की जान बचाने का कार्य किया है।

धीरज मिश्रा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन सभी रक्तदाताओं के सम्मान और आभार प्रकट करने के लिए मनाया जाता है जो निस्वार्थ भाव से किसी जरूरतमंद के लिए अपना रक्तदान करते हैं। रक्तदान को बढ़ावा देने और इसके महत्व को समाज में जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने वर्ष 2004 से इस दिवस की शुरुआत की थी।

उन्होंने कहा, “खून के बिना शरीर केवल हाड़-मांस का ढांचा है। शरीर के सुचारू संचालन के लिए रक्त की आवश्यकता अनिवार्य है। रक्त की समय पर पूर्ति नहीं होने पर व्यक्ति की जान भी जा सकती है। इसलिए रक्तदान एक ऐसा कार्य है जिससे हम किसी की जिंदगी बचाने में सहयोगी बन सकते हैं।

धीरज मिश्रा ने यह भी बताया कि हर वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की एक विशेष थीम होती है, जिसके माध्यम से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया जाता है।

अंत में उन्होंने अपील की कि हर स्वस्थ व्यक्ति को समय-समय पर रक्तदान कर दूसरों की जान बचाने के इस पुण्य कार्य में भागीदारी निभानी चाहिए, क्योंकि "रक्तदान, सबसे बड़ा दान है"।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play