whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28051639 readers visited
Loading...


अग्रवाल परिवार, गढ़वा ने 77वां साप्ताहिक प्रसाद वितरण आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 12:24 PM visibility 593
Share



अग्रवाल परिवार, गढ़वा ने 77वां साप्ताहिक प्रसाद वितरण आयोजन श्रद्धा और सेवा भाव के साथ किया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : वैभव, विवेक एवं श्रीशा अग्रवाल के जन्मदिवस पर हुआ पुण्य कार्य, जरूरतमंदों में बांटा गया प्रेमपूर्वक भोजन

 अग्रवाल परिवार, गढ़वा द्वारा 77वां साप्ताहिक प्रसाद रूपी भोजन वितरण का आयोजन आज बड़े श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। यह विशेष आयोजन अनीता अग्रवाल द्वारा लखनऊ से अपने पुत्र वैभव अग्रवाल, विवेक अग्रवाल एवं सुपौत्री श्रीशा अग्रवाल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समर्पित किया गया।

भोजन वितरण का यह पुण्य कार्य स्थानीय हनुमान मंदिर के पास आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में जरूरतमंदों को प्रेमपूर्वक प्रसाद स्वरूप भोजन वितरित किया गया।

सेवा में संतोष और सच्ची खुशी का अनुभव: राजीव रंजन अग्रवाल

राजीव रंजन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बहन अनीता अग्रवाल द्वारा यह आयोजन उनके भांजों वैभव एवं विवेक तथा पोती श्रीशा के जन्मदिन पर करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह के सेवाभाव से जुड़े आयोजनों से दिल को सच्चा सुकून और आत्मिक संतोष मिलता है।

परिवार के सभी सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी

इस पुण्य कार्य में अग्रवाल परिवार के सभी सदस्य पूरे सेवा भाव से सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में राजीव रंजन अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, तेजस अग्रवाल, मानस अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, पवन अग्रवाल, पुरुषोत्तम अग्रवाल, सुरभि अग्रवाल, अथर्व अग्रवाल, विनय कश्यप, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, उत्कर्ष अग्रवाल एवं रुद्राक्ष अग्रवाल की विशेष उपस्थिति रही।

समाज को दिया प्रेरणादायक संदेश

अग्रवाल परिवार की इस पहल ने समाज को यह प्रेरणादायक संदेश दिया कि जन्मदिन का सबसे सुंदर और सार्थक उत्सव जरूरतमंदों की सेवा के माध्यम से मनाया जा सकता है। यह न केवल एक सकारात्मक परंपरा की स्थापना है, बल्कि समाज में करुणा और सेवा की भावना को भी प्रोत्साहित करती है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play