whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27052796
Loading...


मुख्यमंत्री से मिले विधायक अनंत प्रताप देव, J-TET में हिंदी, भोजपुरी और मगही को शामिल करने की उठाई मांग

location_on गढ़वा access_time 16-Jun-25, 12:13 PM visibility 622
Share



मुख्यमंत्री से मिले विधायक अनंत प्रताप देव, J-TET में हिंदी, भोजपुरी और मगही को शामिल करने की उठाई मांग


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाषाई उपेक्षा से छात्रों में नाराज़गी, नियुक्तियों में स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता देने की मांग तेज

राज्य सरकार द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा (J-TET) की क्षेत्रीय भाषाओं की सूची को लेकर विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में भवनाथपुर विधायक अनंत प्रताप देव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर यह मांग की है कि गढ़वा और पलामू जैसे जिलों की प्रमुख भाषाओं—हिंदी, भोजपुरी और मगही—को भी क्षेत्रीय भाषा की सूची में शामिल किया जाए।

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में विधायक ने स्पष्ट किया कि फिलहाल पलामू प्रमंडल के गढ़वा, पलामू और लातेहार जिलों के लिए कुड़ुख और नागपुरी भाषाओं को सूचीबद्ध किया गया है।

जबकि यह क्षेत्र बिहार, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमाओं से सटा हुआ है, जहां हिंदी, भोजपुरी और मगही भाषाओं की गहरी सांस्कृतिक और भाषाई जड़ें हैं।

हिंदी, भोजपुरी और मगही का प्रभाव क्षेत्र में व्यापक

विधायक ने पत्र में बताया कि क्षेत्र की बड़ी आबादी संवाद, लेखन और पठन-पाठन के लिए हिंदी, भोजपुरी और मगही भाषाओं का ही प्रयोग करती है। विद्यालयों में शिक्षण का प्रमुख माध्यम भी यही भाषाएँ हैं। ऐसे में इन भाषाओं की अनदेखी स्थानीय युवाओं के लिए न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह उनकी भाषाई और सांस्कृतिक पहचान को भी हानि पहुँचाती है।

छात्रों में असंतोष, आंदोलन की आशंका

विधायक ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस निर्णय को लेकर छात्रों और युवाओं में व्यापक असंतोष है।

पहले भी क्षेत्र में भाषाई उपेक्षा को लेकर आंदोलनों की चिंगारी उठ चुकी है। लेकिन अब यह मुद्दा जब रोजगार और भविष्य से जुड़ा है, तो युवाओं की नाराज़गी और भी बढ़ गई है।

राजनीतिक गलियारों तक पहुँचा मुद्दा

ज्ञात हो कि पलामू प्रमंडल में क्षेत्रीय भाषाओं को मान्यता दिलाने के लिए समय-समय पर धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन और जन संवाद आयोजित किए जाते रहे हैं। क्षेत्रीय संगठनों का भी यही मत रहा है कि स्थानीय भाषाओं को राज्य की नियुक्ति प्रक्रिया में समुचित स्थान मिलना चाहिए। अब इस मुद्दे ने राजनीतिक रंग ले लिया है।

विधायक की प्रमुख मांग

विधायक अनंत प्रताप देव ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया है कि राज्य सरकार जल्द ही J-TET सहित अन्य नियुक्ति परीक्षाओं में क्षेत्रीय भाषाओं की सूची में संशोधन करे।

हिंदी, भोजपुरी और मगही को शामिल कर क्षेत्र के हजारों युवाओं को न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं में सहूलियत दी जाए, बल्कि उन्हें उनके भाषाई अधिकार भी सुनिश्चित किए जाएँ।




Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play