whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161646 readers visited
Loading...

Advertisement

राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं में नामांकन हेतु आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:58 PM visibility 699
Share



राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं में नामांकन हेतु आयोजित हुई प्रवेश परीक्षा


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट 20 जून को होगा जारी

 राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय भवनाथपुर में आज विद्यालय के इतिहास में पहली बार वर्ग नवम एवं ग्यारहवीं में नामांकन हेतु प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक परीक्षा में हजारों छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्साह देखा गया।

विद्यालय के प्राचार्य दिलीप कुमार उपाध्याय ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति एवं समस्त प्रबुद्ध शिक्षकवृंद की सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 से नवम एवं ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ही नामांकन किया जाएगा।

Advertisement
इसका उद्देश्य मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत उत्तीर्णता सुनिश्चित करना है।

प्रवेश परीक्षा को लेकर सभी तैयारियाँ पहले से ही की गई थीं और आज यह परीक्षा कदाचारमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अब 16 जून से उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की प्रक्रिया शुरू होगी, और 20 जून को परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा।

प्रवेश परीक्षा के अनुश्रवण दल में परीक्षा नियंत्रक रामु कुमार, वरीय व्याख्याता मोहम्मद मोकारिम एवं सुशील कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश आर्या, सदस्य बैजू साह और मनोज कुमार यादव शामिल रहे। इन्होंने परीक्षा के दौरान प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण कर समुचित संचालन सुनिश्चित किया।

Advertisement

परीक्षा में वीक्षक के रूप में डॉ. आनन्द कुमार, अनय कुमार गुप्ता, उदित नारायण चौबे, रोहित सिंह, प्रशांत कुमार तिवारी, रंजीत बरनवाल, तेरेसा बाखला, अनामिका हेरेंज, शिवानी कुमारी और मनोज कुमार सहित कई शिक्षकगण और पूर्ववर्ती छात्रों ने वॉलंटियर के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई।

विद्यालय प्रबंधन ने इस सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षकगण, प्रबंधन समिति के सदस्य एवं वॉलंटियर विद्यार्थियों को सहृदय धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play