whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054842
Loading...


विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर धीरज दुबे ने किया स्वेच्छा से रक्तदान, युवाओं को किया प्रेरित

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:54 PM visibility 534
Share



विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर धीरज दुबे ने किया स्वेच्छा से रक्तदान, युवाओं को किया प्रेरित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :  विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर समाजसेवी और झामुमो नेता धीरज दुबे ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया। स्थानीय ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में उन्होंने सक्रिय भागीदारी निभाई और युवाओं को भी इस नेक कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

धीरज दुबे ने कहा, “रक्तदान सबसे बड़ा दान है, जिससे किसी अनजान व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। अगर हर स्वस्थ व्यक्ति साल में कम से कम एक बार रक्तदान करे, तो देश में रक्त की कमी की समस्या समाप्त हो सकती है।” उन्होंने यह भी कहा कि समाज को स्वस्थ और जागरूक बनाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए।

ब्लड बैंक के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने धीरज के इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कदम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। रक्तदान शिविर में दर्जनों युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानवता की सेवा में योगदान दिया।

विश्व रक्तदाता दिवस हर वर्ष उन स्वैच्छिक रक्तदाताओं को सम्मानित करने और आम जनता को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मनाया जाता है। धीरज दुबे का यह प्रयास युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

इस मौके पर झामुमो कोषाध्यक्ष चंदन जायसवाल, आशीष अग्रवाल, दिलीप गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, जाफ़र खान, राजा सिंह, आयुष सिंह और मनीष कमलापुरी भी मौजूद थे। सभी ने इस पहल की सराहना की और नियमित रक्तदान की आवश्यकता पर बल दिया।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play