whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157024 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

एसडीएम ने सुंडीपुर के अतिक्रमित खेल मैदान का किया निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:28 PM visibility 582
Share



एसडीएम ने सुंडीपुर के अतिक्रमित खेल मैदान का किया निरीक्षण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



कांडी : दो सौ लोगों के आवेदन पर संज्ञान लेकर पहुंचे एसडीएम, अतिक्रमण हटाने का दिया भरोसा

 रविवार को सदर एसडीएम संजय कुमार ने कांडी प्रखंड के सुंडीपुर गांव का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने राजकीयकृत मध्य विद्यालय सुंडीपुर के खेल मैदान में अवैध कब्जे और पठन-पाठन में हो रही बाधा की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए स्थल का निरीक्षण किया और ग्रामीणों से फीडबैक लिया।

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह सुंडीपुर गांव के 210 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक सामूहिक आवेदन एसडीएम को सौंपा गया था। इस पत्र पर स्थानीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रदीप कुमार सिंह, प्रबंधन समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार चौधरी, मुखिया गाढ़ा खुर्द आरती कुमारी, बीडीसी सदस्य किरण देवी सहित 210 लोगों के हस्ताक्षर थे।

Advertisement
आवेदन में खेल मैदान में हो रहे अतिक्रमण को तत्काल हटाने की मांग की गई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम ने रविवार को स्वयं मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि पूरा खेल मैदान अतिक्रमण की चपेट में है। जांच के समय बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित थे, जो एक स्वर में अतिक्रमण हटाने की मांग कर रहे थे।

एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि प्रशासन जन भावनाओं और कानून दोनों के अनुरूप काम करता है। जब पूरा गांव अतिक्रमण हटाने के पक्ष में है, तो इसमें विलंब का कोई कारण नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही कांडी अंचल अधिकारी के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

Advertisement
जरूरत पड़ने पर दंडाधिकारी और पुलिस बल की भी प्रतिनियुक्ति की जाएगी।

ग्रामीणों ने त्वरित कार्रवाई कर गांव पहुंचने और उनकी बात सुनने के लिए एसडीएम संजय कुमार का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि नीरज कुमार सिंह, पंचायत समिति सदस्य के प्रतिनिधि करण कुमार शर्मा, वार्ड सदस्य बैजनाथ मिस्त्री, महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र चौधरी, रामेश्वर प्रसाद मेहता, राम विनय ठाकुर, निरंजन कुमार चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play