whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161382 readers visited
Loading...

Advertisement

मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट व प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 07:23 PM visibility 702
Share



मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा जिला कार्यालय में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट व प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाजपा जिला कार्यालय में मोदी सरकार के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में "सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकसित भारत" थीम पर आधारित प्रदर्शनी, प्रोफेशनल मीट और प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं 'वंदे मातरम्' गीत के साथ की गई।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रसाद महतो ने की। उन्होंने विषय प्रवेश कराते हुए कहा कि मोदी सरकार ने देशहित में ऐतिहासिक कार्य किए हैं और उनका कार्यकाल देश के लिए स्वर्णिम रहा है।

कार्यक्रम के प्रभारी पांकी विधायक शशीभूषण मेहता ने कहा कि मोदी सरकार ने राम मंदिर निर्माण, धारा 370 की समाप्ति जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों के जरिए राष्ट्रहित में अपनी भूमिका निभाई है और देश को विकास की नई दिशा दी है।

Advertisement
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार गरीबों की सच्ची हितैषी साबित हुई है।

मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश महामंत्री मनोज सिंह ने कहा कि मोदी सरकार ने भारत को विश्व गुरु बनाने का कार्य किया है। देश में सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन सहित हर क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। गरीबों के उत्थान हेतु कई योजनाएं बनाई गईं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संतोष दुबे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विधायक प्रतिनिधि विवेकानंद तिवारी ने किया।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता हरेंद्र दुबे, बिनय चौबे, बिनोद तिवारी, कैलाश कश्यप, डॉ. पतंजलि केशरी, उत्तम पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, शुभम गुप्ता, अभिषेक कश्यप, अद्याशंकर पांडेय, टिंकू गुप्ता, भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, मंडल अध्यक्ष राजकुमार विश्वकर्मा, बलराम यादव, रुपु महतो, उमेश कश्यप, ओमप्रकाश दास, सच्चिदानंद तिवारी, लक्ष्मीकांत पांडेय, देवेन्द्र गुप्ता, विशाल गुप्ता, अनसाद बाबू, कंचन पांडेय, राजेश यादव, वीरेंद्र जायसवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play