whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924565
Loading...


सदर अस्पताल में लापरवाही से गई प्रसूता की जान, डॉक्टरों पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 05:15 PM visibility 718
Share



सदर अस्पताल में लापरवाही से गई प्रसूता की जान, डॉक्टरों पर परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
सदर अस्पताल पहुँच कर घटना की जानकारी लेते एसडीएम संजय कुमार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा सदर अस्पताल के गाइनी विभाग में एक बार फिर लापरवाही की चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने मानवता को झकझोर कर रख दिया है। मेराल प्रखंड अंतर्गत पचफेड़ी गांव की 25 वर्षीय प्रसूता गीता देवी की मौत इलाज में लापरवाही के कारण हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्रसव के समय कोई चिकित्सक मौजूद नहीं था और आवश्यक चिकित्सा सुविधाओं का घोर अभाव था।

शनिवार दोपहर करीब 12 बजे गीता देवी को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल लाया गया। नर्सों द्वारा उसे भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन उस समय गाइनी विभाग में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। दोपहर 1:30 बजे गीता देवी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।

कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजनों द्वारा बार-बार गुहार लगाने के बावजूद कोई डॉक्टर मौके पर नहीं पहुंचा।

परिजनों का कहना है कि महिला की बिगड़ती हालत के बावजूद उन्हें दवा, खून और अन्य आवश्यकताओं के लिए घंटों तक दौड़ाया गया। अंततः शाम 6:15 बजे अस्पताल प्रशासन ने गीता देवी को 'जिंदा' बताते हुए मेदिनीनगर रेफर करने की बात कही, लेकिन जब परिजनों ने शरीर को छुआ, तो उन्होंने महसूस किया कि उसकी मौत काफी पहले ही हो चुकी थी।

इस दर्दनाक घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने शव को उठाने से इनकार कर दिया और अस्पताल परिसर में घंटों तक प्रदर्शन किया। उन्होंने अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. हरेनचंद्र महतो सहित संबंधित महिला चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।

वहीं, समाजसेवी सोनू सिंह भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच तथा दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं न केवल स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती हैं, बल्कि आम जनता का भरोसा भी तोड़ती हैं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play