whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921338
Loading...


गढ़वा जिला कारा में जेल अदालत, स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 05:09 PM visibility 524
Share



गढ़वा जिला कारा में जेल अदालत, स्वास्थ्य एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : रविवार को गढ़वा जिला कारा में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के अध्यक्ष श्री नलिन कुमार के निर्देशानुसार जेल अदालत, स्वास्थ्य शिविर एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य बंदियों को सशक्त बनाना और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना था।

शिविर के दौरान बंदियों को उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई तथा उनके स्वास्थ्य की जांच कर आवश्यक दवाएं नि:शुल्क प्रदान की गईं।

शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा सह-कारा अधीक्षक श्री संजय कुमार ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेल में आने वाला प्रत्येक व्यक्ति स्वयं को अपराधी न माने, बल्कि नकारात्मक सोच को त्यागकर सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएं और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का प्रयास करें।

उन्होंने प्ली-बार्गेनिंग की जानकारी देते हुए बताया कि बंदी यदि अपने अपराध को स्वीकार करते हैं तो उन्हें कम सजा मिल सकती है। साथ ही, उन्होंने भारतीय संविधान में बंदियों को प्राप्त मौलिक अधिकारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

एलएडीसी प्रविंद कुमार एवं एलएडीसी नित्यानंद दुबे ने बंदियों को उनके मुकदमों की स्थिति, प्ली-बार्गेनिंग, वन अधिनियम से संबंधित वादों एवं सुलहनीय वादों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बंदियों की समस्याएं भी सुनीं और शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने यह भी बताया कि जिन बंदियों ने अपनी आधी सजा पूरी कर ली है, वे यदि बच्चों और महिलाओं के विरुद्ध अपराध में दोषी नहीं हैं तो दोष स्वीकार कर कारा मुक्त हो सकते हैं।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की पीएलवी तृप्ता भानू और स्वास्थ्यकर्मी भी उपस्थित रहे। उन्होंने बंदियों को कानूनी सहायता प्रदान की और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का समाधान किया।

जेल अदालत एवं विधिक शिविर का उद्देश्य बंदियों को न्याय के प्रति जागरूक करना, उन्हें कानूनी सहायता उपलब्ध कराना एवं उनके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का संरक्षण सुनिश्चित करना था।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play