whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921348
Loading...


उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदरी एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हाडीघाट रंका का निरीक्षण

location_on गढ़वा access_time 15-Jun-25, 05:02 PM visibility 912
Share



उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदरी एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हाडीघाट रंका का निरीक्षण


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



रंका :  उत्क्रमित उच्च विद्यालय बरदरी एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय हाडीघाट रंका का निरीक्षण/अनुश्रवण संकुल साधन सेवी श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय द्वारा किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक अपने-अपने वर्ग कक्ष में उपस्थित पाए गए।

संकुल साधन सेवी श्री उपाध्याय ने सभी शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि वे पाठ योजना के अनुसार शिक्षण कार्य करें ताकि छात्रों की शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि हो। उन्होंने विद्यालय में उपलब्ध साइंस किट, मैथ किट तथा टी.एल.एम. (TLM) का अनिवार्य रूप से उपयोग करने पर बल दिया। उन्होंने विद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को प्राथमिकता देने और परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने की बात कही।

प्रार्थना सभा में क्विज, समाचार वाचन, आज का सुविचार, सामान्य ज्ञान तथा संविधान की प्रस्तावना जैसे विषयों को शामिल करने और इन पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया गया।

निरीक्षण के उपरांत विद्यालय प्रबंधन समिति की मासिक बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता स्वयं संकुल साधन सेवी श्री देवेंद्र नाथ उपाध्याय ने की। बैठक में नव-चयनित विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने भाग लिया। श्री उपाध्याय ने समिति की भूमिका, अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजिका, उप-संयोजिका एवं शिक्षकों के कर्तव्यों व दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विद्यालय को प्राप्त अनुदानों का शत-प्रतिशत पारदर्शी व प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्री नीरज राम, वरीय शिक्षक श्री जितेंद्र चौबे, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री शंकर दयाल सिंह, शिक्षक श्री विजय प्रसाद, श्री देवेंद्र कुमार सिंह, श्री उद्धेश्वर सिंह समेत अन्य शिक्षकगण एवं समिति सदस्य उपस्थित थे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play