whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161423 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया, अब हार से बौखलाए पराजित महारथी बदनाम कर दोबारा सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं : भाजपा

location_on गढ़वा access_time 14-Jun-25, 05:10 PM visibility 1126
Share



जनता ने सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया, अब हार से बौखलाए पराजित महारथी बदनाम कर दोबारा सत्ता में लौटने का सपना देख रहे हैं : भाजपा
प्रेस वार्ता में जानकारी देते भाजपाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



सड़क-स्कूल-स्टेडियम सब भाजपा विधायक का, फिर भी झूठ के बैनर झामुमो के प्लानिंग छोड़िए, ये तो मरम्मत भी नहीं करा पाए और भाषण विकास पर गढ़वा : भाजपा नेताओं ने एक संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और पूर्व पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर पर सीधा हमला बोला। प्रेस को संबोधित करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामशीष तिवारी ने कहा कि चुनाव में करारी हार के बाद झामुमो के तथाकथित नेता गढ़वा के लोकप्रिय भाजपा विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी को बदनाम करने के लिए तरह-तरह के षड़यंत्रों में लगे हैं। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व मंत्री के तथाकथित विकास कार्यों की सच्चाई जान चुकी है और इसीलिए उन्हें सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया।
Advertisement
रामशीष तिवारी ने आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री और उनके करीबी नेता कई दलों की परिक्रमा करने के बाद झामुमो में पहुंचे और अब खुद को स्थापित करने के लिए भाजपा विधायक के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। परंतु जनता यह जान चुकी है कि पिछले कार्यकाल में विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने गढ़वा में कई ऐतिहासिक विकास कार्य किए, जिनका सीधा लाभ आज जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में वे इन कार्यों का मरम्मत भी नहीं करा पाए। प्रेस कांफ्रेंस में विधायक के कार्यकाल में कराए गए प्रमुख कार्यों का उल्लेख किया गया जिनमें गढ़वा-शाहपुर रोड, कोर्ट भवन, इंडोर स्टेडियम (जिसका नाम बाद में शिबू सोरेन स्टेडियम कर दिया गया), गढ़वा से गोदरमाना रोड, तिलदाग-बेलचम्पा रोड, तिलदाग-बेलहारा-शाहपुर रोड, चिनियां-रंका रोड, चिनियां-गोदरमाना-खुथुवा मोड़, मेराल-बंका रोड, लगमा-हासनदाग रोड, मेराल-डंडई रोड, नीलांबर-पीतांबर पार्क का सौंदर्यीकरण, डंडा और तिलदाग सब स्टेशन, मेराल थाना एवं प्रखंड कार्यालय, रंका थाना और अनुमंडल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेराल, नामधारी कॉलेज बहुउद्देशीय परीक्षा हॉल, गढ़वा के सभी कस्तूरबा विद्यालय, डंडा थाना और प्रखंड कार्यालय, खजुरी-विकटाम रोड, बंका हाई स्कूल भवन, मेराल हाई स्कूल भवन, गढ़वा गोविन्द उच्च विद्यालय भवन, गढ़वा पॉलिटेक्निक कॉलेज, डंडा-भीखही रोड, डंडा-कुंडी रोड, बिरबंधा-तिलदाग रोड, पचपड़वा-बिरबंधा रोड आदि शामिल हैं।
Advertisement
उन्होंने बताया कि भाजपा विधायक द्वारा शुरू कराए गए जनहित के कार्यों में कई योजनाएं ऐसी रहीं जिन्हें बाद में राज्य सरकार ने धीमा कर दिया या ठप कर दिया, लेकिन जनता के सहयोग और विधायक की सतत निगरानी के कारण योजनाएं जमीन पर आईं। भाजपा नेताओं ने इस दौरान यह भी कहा कि झामुमो और पूर्व मंत्री के पास अब न तो नया विजन है, न नीति और न ही स्थायित्व। केवल पुराने कार्यों का श्रेय लेने और दूसरे के नाम पर राजनीति करने में ये लगे हैं। भाजपाई नेताओं ने व्यंग्यात्मक लहजे में कहा कि जिन्हें खुद यह नहीं पता कि वे कितने समय तक झामुमो में टिकेंगे, वे गढ़वा के विकास पर भाषण देने निकले हैं। वहीं, यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व मंत्री के कार्यकाल में जिस विभाग की जिम्मेदारी उन्हें मिली थी, उसमें वे पूरी तरह विफल साबित हुए।
Advertisement
पेयजलापूर्ति योजना जैसे करोड़ों की परियोजनाओं में भारी गड़बड़ी सामने आई है जिसकी जांच वर्तमान पेयजल मंत्री योगेन्द्र प्रसाद ने शुरू कर दी है। श्रीराम ईपीसी जैसी कंपनियों को बिना सक्षम क्रियान्वयन के ठेका देना, कार्यों में अनियमितता और लापरवाही पूर्व मंत्री के कार्यकाल की पहचान बन चुकी है। नेताओं ने यह स्पष्ट किया कि 2024 में जनता ने 'काम करने वाले' और 'नाम भुनाने वालों' के बीच अंतर को पहचाना है। यह सिलसिला अब रुकेगा नहीं। भाजपा अपने कार्यकर्ता-जनप्रतिनिधि और विकास कार्यों के बूते गढ़वा को नए झारखंड की मजबूत मिसाल बनाएगी। प्रेस कांफ्रेंस में मुख्य रूप से भाजपा जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उदय कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि अरविंद पटवा, टिंकु गुप्ता, नवीन जायसवाल, उमेश कश्यप, परीक्षित तिवारी, नंदलाल महतो, पियूष चौबे समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play