whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27921315
Loading...


निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन इस माह 15 को

location_on गढ़वा access_time 13-Jun-25, 11:00 AM visibility 803
Share



निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन इस माह 15 को


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : ज्ञान निकेतन स्कूल, छठ घाट, गढ़वा में लगेगा शिविर – डॉ. विकास केशरी देंगे विशेषज्ञ परामर्श

गढ़वा: नारायणा हृदयालय गुरुग्राम एवं जायंट ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में मासिक निःशुल्क हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन हर माह के तीसरे रविवार को किया जाता है। इस कड़ी में इस माह का शिविर 15 जून, रविवार को गढ़वा के छठ घाट स्थित ज्ञान निकेतन स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यह शिविर केवल हृदय रोग से पीड़ित व्यक्तियों के लिए निःशुल्क रहेगा।

गढ़वा के मूल निवासी तथा नई दिल्ली स्थित एम्स से हृदय शल्य चिकित्सा में प्रशिक्षित वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास केशरी इस शिविर में परामर्श के लिए उपलब्ध रहेंगे।

वर्तमान में गुरुग्राम के नारायणा हृदयालय में वरिष्ठ हार्ट सर्जन के रूप में कार्यरत डॉ. केशरी ने बताया कि हृदय रोगों का समय पर इलाज न होने पर वे अत्यंत जटिल हो सकते हैं और अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकते हैं। उपचार में देरी, साधारण स्थिति को भी गंभीर और कभी-कभी लाइलाज बना सकती है।

डॉ. केशरी ने जानकारी दी कि हार्ट में छिद्र, वाल्व में सिकुड़न या रिसाव, हृदय की नसों में रुकावट, सीने में दर्द, साँस लेने में परेशानी, पैरों में सूजन, हार्ट अटैक जैसी समस्याओं से ग्रसित रोगी या जिन्हें ओपन हार्ट सर्जरी की सलाह दी गई है, वे इस शिविर में आकर विशेषज्ञ परामर्श ले सकते हैं।

जायंट ग्रुप के सदस्यों ने गढ़वा की जनता से अपील की है कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएँ और समय रहते अपने हृदय की निःशुल्क जांच अवश्य कराएं।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play