whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161647 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा राजद में बगावत: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सूरज सिंह पर फर्जीवाड़े का आरोप, पारदर्शी चुनाव की मांग

location_on गढ़वा access_time 12-Jun-25, 08:13 PM visibility 1356
Share



गढ़वा राजद में बगावत: नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सूरज सिंह पर फर्जीवाड़े का आरोप, पारदर्शी चुनाव की मांग


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राजद में अंदरूनी कलह खुलकर सामने आ गई है। गढ़वा में राजद कार्यकर्ताओं ने प्रेसवार्ता कर नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सूरज सिंह पर फर्जी तरीके से पद हथियाने का गंभीर आरोप लगाया। नेताओं ने कहा कि पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दरकिनार कर संगठन को व्यक्तिगत हितों से संचालित किया जा रहा है।

राजद युवा नेता प्रताप यादव ने कहा कि पार्टी के संस्थापक लालू प्रसाद यादव ने राजद को संघर्ष और लोकतांत्रिक मूल्यों पर खड़ा किया था, लेकिन स्थानीय इकाई इन सिद्धांतों से भटक गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रखंड अध्यक्षों का चयन कहीं भी लोकतांत्रिक प्रक्रिया से नहीं हुआ, बल्कि घर बैठे ही मनमानी नियुक्तियां की गईं।

Advertisement
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए जा रहे हैं।

प्रताप यादव ने कल संपन्न हुए जिलाध्यक्ष चुनाव को भी सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह चुनाव पूरी तरह फिक्स था। चुनाव प्रभारी की मिलीभगत से कार्यकर्ताओं की राय लिए बिना ही सूरज सिंह को जिलाध्यक्ष बना दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि जो कार्यकर्ता आवाज उठाते हैं, उन्हें किनारे कर दिया जाता है।

प्रताप ने यह भी कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में वर्तमान जिलाध्यक्ष ने राजद के बजाय सपा का प्रचार किया था, जो संगठनात्मक ग़लती है। उन्होंने सूरज सिंह पर आरोप लगाया कि वे अपने निजी आवास से ही राजद कार्यालय चला रहे हैं, जो पार्टी के नियमों के खिलाफ है।

Advertisement
उन्होंने पार्टी नेतृत्व से मांग की कि सूरज सिंह को तत्काल बर्खास्त किया जाए और निष्पक्ष रूप से जिला अध्यक्ष का दोबारा चुनाव कराया जाए।

प्रेसवार्ता में मौजूद राजद के पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष रमजान हाशमी ने भी पूरी प्रक्रिया को अनुचित और एकतरफा करार दिया। उन्होंने कहा कि गुटबाजी से संगठन नहीं चलेगा और कार्यकर्ताओं की अनदेखी पार्टी को भारी पड़ेगी।

इन बयानों से स्पष्ट है कि गढ़वा राजद में असंतोष गहराता जा रहा है। कार्यकर्ता अब नेतृत्व पर सवाल उठा रहे हैं और पारदर्शी प्रक्रिया की मांग कर रहे हैं। अब देखना यह है कि पार्टी के प्रदेश नेतृत्व और राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं या इसे केवल अंदरूनी मामला बताकर टाल देते हैं।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play