whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27926511
Loading...


पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी का गढ़वा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक

location_on गढ़वा access_time 12-Jun-25, 06:22 PM visibility 823
Share



पलामू डीआईजी नौशाद आलम अंसारी का गढ़वा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निरीक्षण एवं समीक्षा बैठक


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पुलिस उप-महानिरीक्षक, पलामू क्षेत्र, डाल्टनगंज, श्री नौशाद आलम अंसारी (भा.पु.से.) ने आज गढ़वा समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का दौरा किया। उनके आगमन पर पुलिस अधीक्षक गढ़वा, श्री अमन कुमार (भा.पु.से.) ने बुके भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर प्रवर पुलिस केंद्र गढ़वा के 12 जवान एवं 2 हवलदारों द्वारा उन्हें सलामी शस्त्र प्रदान की गई।

निरीक्षण के दौरान डीआईजी श्री अंसारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय, गढ़वा के सभागार कक्ष में समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (गढ़वा, रंका, श्री बंशीधर नगर), पुलिस निरीक्षक (गढ़वा, रंका, मझिआंव, नगर ऊंटारी, भवनाथपुर, भंडरिया) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समीक्षा बैठक में डीआईजी महोदय ने निम्न बिंदुओं पर विशेष जोर दिया:

विधि-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की सघन निगरानी

नक्सल गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश

जनता दरबार में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं संतोषजनक निष्पादन

थाना स्तर पर पुलिस की कार्यशैली में पारदर्शिता व संवेदनशीलता

महिलाओं से संबंधित मामलों में विशेष संवेदनशीलता एवं तत्परता

आम नागरिकों के लिए थाना में विशेष सुविधा, आवेदन पर रिसीविंग की व्यवस्था

जनता से मधुर संबंध एवं संवाद बनाए रखना

भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन हेतु थाना परिसर अथवा ब्लॉक स्तर पर थाना प्रभारी एवं अंचल अधिकारी की संयुक्त उपस्थिति में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन

पुलिस की गरिमा बनाए रखते हुए मर्यादा में कार्य करना और विवेकपूर्ण निर्णय लेना

बैठक के पश्चात डीआईजी श्री अंसारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, गढ़वा के कार्यालय का निरीक्षण भी किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और कार्यालय कार्यों को अधिक प्रभावी एवं व्यवस्थित बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play