whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27925181
Loading...


हिंदी, मगही, भोजपुरी को दरकिनार कर झामुमो सरकार युवाओं को कर रही है भ्रमित : रितेश चौबे

location_on गढ़वा access_time 11-Jun-25, 08:15 PM visibility 572
Share



हिंदी, मगही, भोजपुरी को दरकिनार कर झामुमो सरकार युवाओं को कर रही है भ्रमित : रितेश चौबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : भाषा विवाद को लेकर भाजपा का हेमंत सरकार पर हमला, कहा – युवाओं के भविष्य से हो रहा खिलवाड़

भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रितेश चौबे ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर भाषा विवाद खड़ा कर रही है, जिससे झारखंड के युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पलामू और गढ़वा जैसे जिलों में नागपुरी भाषा नहीं बोली जाती, यहाँ के लोग मुख्यतः हिंदी, मगही और भोजपुरी भाषा में संवाद करते हैं।

रितेश चौबे ने कहा कि झारखंड के लगभग 50 प्रतिशत से अधिक लोग हिंदी, मगही और भोजपुरी भाषाएं बोलते-समझते हैं, लेकिन हेमंत सरकार बार-बार ऐसी भाषाओं को बाहर रखकर भर्ती प्रक्रियाएं संचालित करने की कोशिश कर रही है, जो जनभावनाओं के विरुद्ध है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह वही सरकार है जिसने अपने पिछले कार्यकाल में भी भाषा को लेकर विवाद खड़ा किया था, जिसका भाजपा ने खुलकर विरोध किया था और अंततः सरकार को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था। अब पुनः दूसरे कार्यकाल में भी झामुमो सरकार वैसा ही प्रयास दोहरा रही है, जिससे युवाओं में भारी निराशा और असंतोष है।

भाषा नियमावली बनाकर बहाली प्रक्रिया जनविरोधी: भाजपा

चौबे ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा माध्यमिक आचार्य (शिक्षक) बहाली में भाषा नियमावली के आधार पर आवेदन लेना पूरी तरह से जनविरोधी नीति का हिस्सा है। इससे उन युवाओं के अवसर छीने जा रहे हैं, जो हिंदी, मगही, भोजपुरी, या अंग्रेजी भाषाओं में दक्ष हैं।

आंदोलन की चेतावनी

उन्होंने झारखंड सरकार से भाषा नीति पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया तो भाजपा कार्यकर्ता छात्रों और युवाओं के साथ मिलकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेंगे।

रितेश चौबे ने अंत में झामुमो, राजद और कांग्रेस गठबंधन से यह स्पष्ट करने को कहा कि क्या उन्हें हिंदी, मगही, भोजपुरी और अंग्रेजी भाषी लोगों से कोई मतलब नहीं है? अगर नहीं, तो यह झारखंड की बहुसंख्यक आबादी के साथ अन्याय है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play