whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924610
Loading...


एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप, जंगलों में छिपे शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

location_on गढ़वा access_time 11-Jun-25, 08:04 PM visibility 839
Share



एसडीएम की छापेमारी से हड़कंप, जंगलों में छिपे शराब माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा :

दुलदुलवा गांव के 23 लोगों पर भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 126 के तहत नोटिस, अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने की कोशिश

सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को दुलदुलवा गांव और आसपास के जंगलों में अवैध शराब कारोबार के विरुद्ध एक औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। छापेमारी के दौरान कुछ अवैध भट्ठियां भी बरामद की गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

हालांकि भट्ठियों के संचालकों की पहचान नहीं हो पाई, लेकिन एसडीएम ने पूर्व में अवैध शराब के धंधे में संलिप्त पाए गए 23 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस भेजा है।

उन्हें भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 के तहत हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।

90% शराब कारोबारी छोड़ चुके धंधा, बाकी जंगलों में कर रहे थे प्रयास

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि बीते कुछ महीनों से अवैध शराब कारोबार पर लगाम लगाने के लिए काउंसलिंग और निगरानी की जा रही थी। परिणामस्वरूप लगभग 90 प्रतिशत प्रमुख कारोबारी या तो यह धंधा छोड़ चुके हैं या गांव छोड़कर अन्यत्र चले गए हैं।

लेकिन छापेमारी में यह खुलासा हुआ कि कुछ लोग अब गांव से बाहर जंगलों में चोरी-छिपे इस कार्य को फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे हैं। इस वजह से सभी पुराने संदिग्धों पर एहतियातन कार्रवाई की जा रही है।

शांति व्यवस्था के लिए खतरा बने अवैध कारोबारी: एसडीएम

एसडीएम ने कहा, “अवैध शराब न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए घातक है, बल्कि यह सामाजिक कलह, हिंसा और विधि व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

अतः इससे जुड़े लोगों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई जरूरी है ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।”

इन 23 लोगों पर की गई निरोधात्मक कार्रवाई:

रामजतन गुप्ता, विजय गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, टुनी गुप्ता, अखिलेश राम, सुरेंद्र गुप्ता, कुंडल गुप्ता, फुनी गुप्ता, चुन्नू गुप्ता, किरण गुप्ता, पंकज गुप्ता, गुलाब साव, भूरा उर्फ केदार गुप्ता, राजा गुप्ता, भोला साव, जितेंद्र साव, अरुण गुप्ता, फोल्टन गुप्ता, दीपक गुप्ता, नयन गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, रमेश गुप्ता और मुकेश चंद्रवंशी।

एसडीएम ने यह भी संकेत दिया कि आगे भी ऐसे छापेमारी अभियान जारी रहेंगे और अवैध गतिविधियों को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play