whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157055 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

भगवान महावराह पीठ का 27वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया

location_on गढ़वा access_time 11-Jun-25, 07:54 PM visibility 625
Share



भगवान महावराह पीठ का 27वां स्थापना दिवस श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया गया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम, मरहटिया में संपन्न हुआ भव्य आयोजन

 श्री सर्वेश्वरी समूह की शाखा, भगवान महावराह पीठ, आश्रम मरहटिया में भगवान महावराह जी की स्थापना दिवस (ज्येष्ठ पूर्णिमा) को बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस वर्ष यह 27वां स्थापना दिवस था, जिसे धार्मिक विधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ सम्पन्न किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत भगवान महावराह जी के मंदिर में विधिवत पूजन, हवन, आरती एवं सफलयोनी पाठ के साथ हुई, जिसे श्रद्धेय श्री सुरेन्द्र चौबे जी द्वारा सम्पन्न कराया गया।

इसके पश्चात एक गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता रांची से पधारे बीरेंद्र चौबे जी ने की।

Advertisement
मुख्य अतिथि के रूप में श्री सुमंत कुमार जी, मंच संचालन श्री संजीत कुमार मिश्रा और मंगलाचरण श्रीमती रीता तिवारी जी द्वारा किया गया।

वक्ताओं ने भगवान महावराह जी के जीवन आदर्शों का उल्लेख करते हुए युवाओं से आग्रह किया कि वे भारतीय संस्कार और संस्कृति के संरक्षण हेतु भगवान महावराह के पदचिह्नों पर चलें। वक्ताओं ने यह भी कहा कि यही मार्ग समाज एवं राष्ट्र की उन्नति का आधार है।

इस पावन अवसर पर पर्यावरण संरक्षण हेतु फल-फूल सहित कुल 50 पौधों का वृक्षारोपण भी किया गया।

भक्तजनों और आगंतुकों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। संध्या समय आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में निम्नजनों का विशेष योगदान रहा:

श्री रविन्द्र नाथ द्विवेदी (उपाध्यक्ष), श्री सुरेंद्र चौबे (मंत्री), बीरेंद्र चौबे, ब्रज बिहारी प्रसाद जायसवाल, देवकांत तिवारी, संजीत कुमार मिश्रा, केदार नाथ पांडे, सत्येंद्र कुमार मिश्रा, प्रेम शंकर दुबे, रमेश राम, देवाशीष चौबे, दिलीप चौहान, सत्येंद्र ठाकुर, अजीत विश्वकर्मा, पिंटू तिवारी, अंश राज, रेवत झा, शुशिला द्विवेदी, पुष्पा जैसवाल, रीता तिवारी, शारदा देवी, तेतरी देवी तथा अन्य श्रद्धालु एवं सेवाभावी लोग।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play