whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27924237
Loading...


सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम का उपयोग करती है भाजपा : धीरज दुबे

location_on गढ़वा access_time 10-Jun-25, 06:50 PM visibility 572
Share



सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए भगवान बिरसा मुंडा के नाम का उपयोग करती है भाजपा : धीरज दुबे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय सदस्य सह प्रवक्ता धीरज दुबे ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सिर्फ राजनीतिक लाभ के लिए धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के नाम का उपयोग करती है, जबकि वास्तव में उसका भगवान बिरसा मुंडा से कोई लेना-देना नहीं है।

धीरज दुबे ने कहा कि भाजपा नेताओं ने भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि तक अर्पित नहीं की, जिससे यह साबित होता है कि भाजपा को आदिवासी समाज की भावनाओं की कोई परवाह नहीं है। उन्होंने इसे भाजपा की आदिवासी समाज के प्रति संवेदनहीनता करार दिया।

उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में भगवान बिरसा मुंडा की एक भी प्रतिमा नहीं थी, जिसे पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने आधुनिक पार्क का निर्माण कर स्थापित कराया।

जबकि भाजपा, जो 15 वर्षों तक सत्ता में रही, न तो प्रतिमा लगा सकी और न ही पुण्यतिथि पर पुष्प अर्पण करना उचित समझती है।

धीरज दुबे ने स्थानीय भाजपा विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने भी भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण करना जरूरी नहीं समझा। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा नेता, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी, धरती आबा के नाम की दुहाई देते हैं, लेकिन चुनाव बीतते ही वे न तो भगवान बिरसा मुंडा को याद रखते हैं और न ही झारखंड की धरती को।

उन्होंने आरोप लगाया कि आज तक प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में झारखंड को कुछ भी नहीं दिया। इससे भाजपा का असली चरित्र उजागर होता है, जो सिर्फ चुनावी फायदे के लिए आदिवासी नेताओं और प्रतीकों का उपयोग करती है।

यह बयान ऐसे समय में आया है जब भाजपा राज्य में आदिवासी वोटों को साधने के लिए सक्रिय है। धीरज दुबे के इस आरोप ने भाजपा की आदिवासी नीतियों को लेकर एक बार फिर बहस छेड़ दी है।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play