whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157622 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

डुमरिया में सरकारी पथ भूमि पर फिर से अतिक्रमण, विभाग ने उठाया सख्त कदम

location_on गढ़वा access_time 10-Jun-25, 04:00 PM visibility 863
Share



डुमरिया में सरकारी पथ भूमि पर फिर से अतिक्रमण, विभाग ने उठाया सख्त कदम


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : डुमरिया-डंडा रोड पर पहले से अधिगृहित सरकारी पथ भूमि पर एक बार फिर अतिक्रमण किए जाने की जानकारी मिलते ही पथ निर्माण विभाग हरकत में आ गया है। विभाग ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए अनुमंडल प्रशासन से विधिसम्मत कार्रवाई की अनुशंसा की है।

पथ प्रमंडल गढ़वा के कार्यपालक अभियंता द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी, गढ़वा को भेजे गए पत्र (ज्ञापांक-597 दिनांक 28.05.2025) में उल्लेख किया गया है कि डुमरिया गांव स्थित कि.मी. 8वें पर श्याम बिहारी तिवारी, मुनेश्वर तिवारी एवं शैलेश कुमार तिवारी द्वारा सरकारी पथ भूमि (Right of Way) पर पक्के ढांचे का निर्माण कर पुनः अतिक्रमण किया गया है। यह वही भूमि है जिसका रैयती भुगतान जिला भू-अर्जन कार्यालय के माध्यम से पहले ही किया जा चुका है और जिस पर 12 सितंबर 2024 को मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया भी गया था।

Advertisement

पत्र के साथ अतिक्रमण की ताजा तस्वीरें भी संलग्न की गई हैं और त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक को भी भेजी गई है ताकि आवश्यक समन्वय बनाकर शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

इस पूरे प्रकरण पर प्रतिक्रिया देते हुए समाजसेवी गुड्डू तिवारी ने कहा कि मुआवजा लेने के बाद दोबारा अतिक्रमण करना न केवल गैरकानूनी है, बल्कि समाज के हित में बनने वाली सड़क के साथ अन्याय भी है। उन्होंने कहा, "यह लड़ाई व्यक्तिगत नहीं, पूरे समाज की है। यदि भगवान की इच्छा हुई तो बुलडोजर फिर से चलेगा।"

प्रशासन से यह भी आग्रह किया गया है कि पूर्व जिलाधिकारी द्वारा लिए गए संज्ञान को वर्तमान उपायुक्त भी गंभीरता से लें और पथ को स्थायी रूप से अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए तत्काल प्रभाव से कड़ी कार्रवाई करें।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play