whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157283 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

इस बार का कॉफी विद एसडीएम दानरो संरक्षण को समर्पित

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-25, 06:57 PM visibility 569
Share



इस बार का कॉफी विद एसडीएम दानरो संरक्षण को समर्पित


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : एसडीएम ने नदी तटवर्ती गांवों के पर्यावरण प्रेमियों को संवाद में आमंत्रित किया

सदर अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार द्वारा प्रत्येक बुधवार को आयोजित किए जाने वाले लोकप्रिय साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम “कॉफी विद एसडीएम” का आगामी आयोजन 11 जून, बुधवार को सुबह 11 बजे किया जाएगा।

इस बार का आयोजन दानरो नदी के संरक्षण को केंद्र में रखकर किया जा रहा है, जिसमें दानरो नदी तट पर बसे लगभग 30 गांवों के समाजसेवियों और पर्यावरण प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।

पूरी दानरो नदी सदर अनुमंडल क्षेत्र में प्रवाहित होती है

एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि दानरो नदी का उद्गम स्थल डंडई प्रखंड के पनघटवा डैम से होता है और यह नदी मेराल एवं गढ़वा सदर प्रखंड के दर्जनों गांवों से होते हुए बेलचंपा में कोयल नदी से संगम करती है।

Advertisement
चूंकि यह नदी पूरी तरह से सदर अनुमंडल क्षेत्र से होकर गुजरती है, इसलिए इसका संरक्षण और संवर्धन भी स्थानीय नागरिकों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

करीब ढाई दर्जन गांव हैं नदी के तट पर बसे

एसडीएम ने जानकारी दी कि दानरो नदी जिन गांवों से होकर गुजरती है, उनमें मुख्यतः –

बुल्का (बैरिया दामर), डंडई, बैला झकरा, कदैलिया, कजरमारा, देवगाना, दतवनिया, कजरत, झोतर, खुटैलिया, तिसरटैटुका, बघौता, कोरवाडीह, नवाडीह, झलुवा, छतरपुर, कल्याणपुर, करमडीह, सहीजना, तेनार, भरटिया, गढ़ौता, मधेया, महुपी, फरटिया, खजूरी, बसाहा एवं बेलचंपा शामिल हैं।

इन सभी गांवों से कम से कम एक-दो सक्रिय समाजसेवी या पर्यावरण प्रेमी को आमंत्रित किया गया है ताकि नदी संरक्षण के मुद्दे पर सार्थक सामूहिक संवाद हो सके।

Advertisement

“दानरो महोत्सव” की बनेगी योजना

इस बार के संवाद कार्यक्रम में प्रतिभागियों की निजी समस्याओं के समाधान के साथ-साथ दानरो नदी संरक्षण को लेकर वर्ष भर चलने वाले एक विशेष अभियान “दानरो महोत्सव” की योजना पर भी चर्चा की जाएगी।

एसडीएम ने कहा कि नदी संरक्षण को लेकर स्थायी और जनसहभागी योजना बनाना समय की मांग है, और यह संवाद उसी दिशा में एक पहल है।

स्वैच्छिक सहभागिता के लिए खुला निमंत्रण

संजय कुमार ने दानरो तटवर्ती गांवों के लोगों से अपील की है कि स्वेच्छा से इस कार्यक्रम में भाग लें और प्राकृतिक धरोहर दानरो नदी के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि यह केवल संवाद नहीं बल्कि जन-जुड़ाव और जागरूकता का सशक्त माध्यम है।

Advertisement

“कॉफी विद एसडीएम” अब सिर्फ प्रशासनिक पहल नहीं, बल्कि एक जनांदोलन का स्वरूप लेता जा रहा है – जिसमें इस बार पर्यावरण और नदी संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषय को स्थान दिया गया है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play