whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 26472205
Loading...


सोनपुरवा में चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-25, 06:52 PM visibility 769
Share



सोनपुरवा में चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल का हुआ भव्य शुभारंभ


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : लकवा का इलाज ‘गोल्डन आवर’ में संभव, चार घंटे के भीतर इलाज से हो सकता है मरीज पूर्णतः स्वस्थ : डॉ. सचिन कुमार सिंह

गढ़वा जिला मुख्यालय के रेहला रोड, हरिहरा पुल के समीप सोनपुरवा में ‘चौधरी जेनरल एंड लकवा हॉस्पिटल’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस विशेष हॉस्पिटल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. सचिन कुमार सिंह (रांची) ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि विधायक सत्येन्द्र नाथ तिवारी ने कहा कि डॉ. कुलदेव चौधरी चिकित्सा के साथ-साथ सामाजिक सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभाते हैं। वे मरीज की आर्थिक स्थिति की परवाह किए बिना त्वरित इलाज शुरू करते हैं और असहाय लोगों को निःशुल्क सेवा भी प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह हॉस्पिटल दूर-दराज़ के मरीजों के लिए वरदान साबित होगा और डॉ. चौधरी का प्रयास है कि पैसे की कमी के कारण कोई मरीज अपनी जान न गंवाए।

वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. सचिन कुमार सिंह ने लकवा (पैरालिसिस) की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह मस्तिष्क या रीढ़ की हड्डी में आई गड़बड़ी से उत्पन्न होता है। लकवा के कई प्रकार होते हैं — सेरेब्रल पाल्सी, फेशियल पैरालिसिस, हेमिप्लेजिया, पैराप्लेजिया और क्वाड्रिप्लेजिया। उन्होंने कहा कि यदि चार घंटे के भीतर, जिसे ‘गोल्डन आवर’ कहा जाता है, उचित इलाज मिल जाए, तो मरीज को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है।

डॉ. सिंह ने कहा कि अब गढ़वा में ही सीटी स्कैन, एमआरआई और अन्य आधुनिक जांच सुविधाओं के साथ लकवा के प्रारंभिक लक्षणों की त्वरित पहचान संभव होगी, जिससे उपचार में समय की बचत होगी।

हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ. कुलदेव चौधरी ने कहा कि ग्रामीण और दूरवर्ती इलाकों से आने वाले मरीजों को बेहतर इलाज, निःशुल्क परामर्श और रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि मरीज के साथ आने वाले परिजनों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। उन्होंने कहा कि समय पर इलाज से लकवा के मरीजों को सामान्य जीवन की ओर लौटाया जा सकता है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में विशिष्ट अतिथियों, चिकित्सा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों की उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में शामिल थे –

डॉ. रागिनी अग्रवाल (सेवानिवृत्त महिला चिकित्सक), डॉ. गोविंद प्रसाद सेठ, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, डॉ. टी. पियूष, डॉ. जे.पी. ठाकुर, डॉ. अतुल्य शंकर मिश्रा, भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, ज्ञान निकेतन निदेशक मदन प्रसाद केशरी, जिला पार्षद सुमन देवी, अर्चना प्रकाश, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, विधायक प्रतिनिधि दिनेश चौधरी व बसंत चौधरी, मुखिया महेन्द्र चौधरी, राधाकृष्ण साव, राजेन्द्र चौधरी, सुदामा चौधरी, सरिता देवी, रविन्द्र चौधरी, दौलत सोनी, मिथिलेश कुमार पासवान, रविकांत पाल, बचनदेव चौधरी (अधिवक्ता), रजनीश चौबे, अनिल कुमार चौधरी (रेलवे गार्ड), प्रयाग तिवारी (सेवानिवृत्त प्राचार्य), गोपीचंद चौधरी, कमलेश चौधरी, सुनील सिंह, अमित कुमार सिंह, राजेश चौधरी, लालबिहारी चौधरी, चंद्रदेव चौधरी, सुमेर चौधरी, चंचल कुमार रवि, संतोष चौधरी आदि।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए और इस नवस्थापित हॉस्पिटल की सराहना की।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#3
गढ़वा में दो गैस गोदाम शहरी क्षेत्र से अलग हुए शिफ्ट, एक पर कार्रवाई की तैयारी

location_on गढ़वा
access_time 10-Apr-25, 05:38 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
सुखबाना गांव में गर्भवती नीलगाय की संदिग्ध मौत, वन विभाग जांच में जुटा

location_on गढ़वा
access_time 19-Jun-25, 12:20 PM


Latest News

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

महर्षि वाल्मीकि और गोस्वामी तुलसीदास की परम्परा के वाहक थे रामानन्द सागर

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 10:26 AM

एसडीएम ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

location_on गढ़वा
access_time 29-Dec-25, 06:13 PM

गोवावल प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 07:45 PM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:37 AM

नवोदित रचनाकारों को समर्पित “काव्यानुरागी” कार्यक्रम का आयोजन 4 जनवरी को गढ़वा में

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:33 AM

गढ़वा जिला वालीबॉल लीग का भव्य समापन, खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 27-Dec-25, 09:28 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play