whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157064 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

11 जून को गढ़वा में होगा राजद का संगठनात्मक चुनाव : जिलाध्यक्ष का होगा चयन

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-25, 06:45 PM visibility 594
Share



11 जून को गढ़वा में होगा राजद का संगठनात्मक चुनाव : जिलाध्यक्ष का होगा चयन


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला निर्वाचन पदाधिकारी खुर्शीद अहमद ने दी जानकारी, रंका मोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस में होगा मतदान

 राष्ट्रीय जनता दल (राजद) झारखंड की ओर से जिला इकाई के संगठनात्मक चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। यह चुनाव 11 जून (बुधवार) को गढ़वा जिले के रंका मोड़ स्थित तिवारी रेस्ट हाउस के सभागार में आयोजित किया जाएगा, जहां मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी और जिलाध्यक्ष पद के लिए प्रतिनिधियों का चयन किया जाएगा।

 

इस चुनाव की ज़िम्मेदारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी खुर्शीद अहमद एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी मोहम्मद सैफुल्लाह खान को सौंपी गई है। उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से चुनाव की संपूर्ण रूपरेखा साझा की।

Advertisement

 

चुनाव की समय-सारिणी इस प्रकार होगी:

सुबह 10 बजे से 12 बजे तक : नामांकन प्रक्रिया

दोपहर 12:30 बजे से 1 बजे तक : नाम वापसी

1:30 बजे से 2 बजे तक : दस्तावेजों की जांच

शाम 3 बजे : चुनाव परिणामों की घोषणा

राजद की प्रदेश इकाई ने सभी जिला स्तरीय पदाधिकारियों, नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्षों, प्रखंड प्रतिनिधियों, जिला डेलीगेट्स और समर्पित कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर इस लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने की अपील की है।

पार्टी ने इस चुनाव को "राजनीतिक महापर्व" की संज्ञा देते हुए कहा है कि कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी।

Advertisement
साथ ही यह भी उम्मीद जताई गई है कि इस चुनाव के माध्यम से पार्टी जमीनी संरचना को सुदृढ़ करेगी।

राजद के अनुसार यह संगठनात्मक प्रक्रिया आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनावों की तैयारियों की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play