whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054249
Loading...


त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर

location_on गढ़वा access_time 09-Jun-25, 06:29 PM visibility 659
Share



त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है बकरीद : मिथिलेश ठाकुर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : पूर्व मंत्री ने दी बकरीद की मुबारकबाद

 झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बकरीद के पाक मौके पर इस्लाम धर्मावलंबियों को ईद-उल-अजहा की दिली मुबारकबाद दी। श्री ठाकुर ने गढ़वा के ऊंचरी मस्जिद सहित विभिन्न नमाज स्थलों पर पहुंचकर मुस्लिम भाइयों से गले मिलकर उन्हें ईद की शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न इलाकों में जाकर लोगों को बकरीद की बधाई दी।

मौके पर श्री ठाकुर ने कहा कि बकरीद त्याग, समर्पण और इंसानियत के पैग़ाम का त्योहार है। यह पर्व हमें समाज में शांति, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि ईद-उल-अजहा हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की याद में मनाया जाता है, जिन्होंने खुदा के हुक्म पर अपने सबसे प्यारे बेटे की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था। इसी स्मृति में इस्लाम धर्म के अनुयायी बकरीद के दिन जानवर की कुर्बानी देते हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि इस्लाम में कुर्बानी केवल उसी धन से जायज मानी जाती है, जो हलाल यानी सही और ईमानदारी की कमाई से कमाया गया हो। उन्होंने यह भी कहा कि बकरीद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि अल्लाह की राह में इंसान को अपनी सबसे प्रिय चीज भी कुर्बान करने का हौसला रखना चाहिए।

इस अवसर पर डॉ. यासिन अंसारी, मदनी खान, संतोष केशरी, नीलू खान सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play