whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28161862 readers visited
Loading...

Advertisement

तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा : शिवपूजन प्रसाद

location_on गढ़वा access_time 08-Jun-25, 04:39 PM visibility 672
Share



तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा : शिवपूजन प्रसाद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि तद्नुसार पाँच जून 2025 को पड़ने वाले गंगा दशहरा , वेदमाता गायत्री के प्राकट्य दिवस तथा विश्व पर्यावरण दिवस के सामूहिक सुअवसर पर सरस्वती नदी के किनारे स्थित नवादा ग्राम के छठ घट पर शिवलिंग की स्थापना सपत्नीक यजमान बनकर करवायी शिवपूजन प्रसाद ने। आचार्य की भूमिका निभाई पंडित उमेश पांडेय ने। शिवलिंग स्थापना की पूर्व संध्या पर रामचरित मानस का अखंड पाठ का आयोजन भी शिवपूजन प्रसाद ,ग्रामीण कीर्तन मंडली और ग्रामवासियों के सहयोग से करवाया गया। शिवलिंग स्थापना के अगले दिन अर्थात् निर्जला एकादशी के शुभ अवसर पर शिवपूजन प्रसाद ने अपने पिता की पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंदों के बीच वस्त्रों का वितरण भी किया।
Advertisement
प्रारंभ से ही ईश्वर में आगाध्याय आस्था रखने वाले नवादा ग्राम निवासी जो झारखंड सरकार के मार्केटिंग ऑफिसर से सेवानिवृत्ति के बाद वर्तमान में कोलकाता में रह रहे शिवपूजन प्रसाद धार्मिक कृत्य और भारतीय संस्कृति से जुड़े रहने का कार्य किया है। शिवपूजन प्रसाद का मानना है कि ईश्वर का दिया ही सब कुछ हम प्राप्त करते हैं तो हमारा भी कर्तव्य बनता है कि ईश्वर के प्रति हम अपनी कृतज्ञता अपने सत्कर्मों के माध्यम से ज्ञापित करें। मनीषियों का कहना है कि "तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा..." । इसी भावना से प्रेरित होकर मैंने शिवलिंग की स्थापना करवायी है। अर्थात् मैंने कुछ नहीं किया है बल्कि मेरा सौभाग्य है कि ईश्वर ने इस पुनीत कार्य का मुझे माध्यम बनाया।
Advertisement
मेरे इस कार्य में नवादा ग्राम के सभी धर्मप्रेमी माताओं ,बहनों एवं बंधुओं बांधवों का भरपूर सहयोग मिला। शिवपूजन प्रसाद ने कहा कि प्राचीन काल में जो भी राजा-महाराजा धार्मिक प्रवृत्ति के होते थे वे ईश्वरीय प्रेरणा से ही जन कल्याण के लिए कहीं बड़े मंदिर ,कहीं ठाकुरबाड़ी, कहीं धर्मशाला ,कहीं तालाब कहीं कुँआ आदि का निर्माण करवाते थे। इससे प्रेरणा लेकर हम सब को भी अपने सामर्थ्य के अनुसार मानवता के कल्याण हेतु कुछ कार्य अवश्य ही करने चाहिए। आयोजन को सफल बनाने में संजय गुप्ता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। जिन्होंने पूर्व में अपने सहयोगियों के साथ चबूतरा निर्माण कराया था। इस अवसर पर पूजन हेतु दूध का योगदान अनिल चंद्रवंशी ,लालजी चंद्रवंशी और अरुण चंद्रवंशी द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया।
Advertisement
पानी की व्यवस्था अमित जायसवाल ने की। इनके अतिरिक्त शिव पूजन जायसवाल , उदय जायसवाल ,सुखबीर पाल , राम प्रवेश , ललन जायसवाल , अनिल जायसवाल , रंजीत जायसवाल सहित नवादा ग्राम की माताओं , बहनों एवं सज्जनों के सहयोग से यह आयोजन सम्पन्न हुआ।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play