whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27926534
Loading...


विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-25, 12:39 PM visibility 395
Share



विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर दानरो तट पर हुई भव्य गंगा आरती


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : नदियों एवं जल स्रोतों के संरक्षण की दिशा में लिया गया संकल्प

"दानरो महोत्सव" के आयोजन की हुई घोषणा

 पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों के प्रति जनजागरूकता को लेकर बुधवार की शाम दानरो सहीजना छठ घाट पर भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विश्व पर्यावरण दिवस एवं गंगा दशहरा की पूर्व संध्या पर आयोजित किया गया। सदर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) संजय कुमार की अगुवाई में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने मिलकर इस अनुष्ठानिक कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदी एवं अन्य जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जनमानस को जागरूक करना था।

वाराणसी के अस्सी घाट एवं रांची से आए पुरोहितों द्वारा वैदिक विधि से मनोहारी गंगा आरती कराई गई। लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को गंगा आरती, शिव तांडव स्तोत्र और अच्युतम केशवम जैसी प्रस्तुतियों ने मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक, सभी वर्गों की भागीदारी सराहनीय रही।

दानरो संरक्षण का लिया गया संकल्प

एसडीएम संजय कुमार ने उपस्थित नागरिकों को दानरो नदी को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि गढ़वा वासियों को सामूहिक रूप से यह संकल्प लेना चाहिए कि वे न केवल स्वयं नदी को प्रदूषित होने से रोकेंगे, बल्कि दूसरों को भी ऐसा करने से रोकेंगे।

"दानरो महोत्सव" का जल्द होगा शुभारंभ

एसडीएम ने जानकारी दी कि स्थानीय सामाजिक संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों और स्वैच्छिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से शीघ्र ही "दानरो महोत्सव" की शुरुआत की जाएगी। यह कार्यक्रम दानरो नदी के उद्गम स्थल से लेकर अंतिम छोर तक के सभी गांवों में जागरूकता लाने के लिए आयोजित होगा। महोत्सव के तहत स्वच्छता, वृक्षारोपण, अतिक्रमण हटाने, अवैध बालू उठाव रोकने और ग्राम स्तरीय निगरानी समिति गठित करने जैसे विषयों पर काम होगा।

पुरोहितों और कलाकारों ने मोहा मन

वाराणसी अस्सी घाट से आए रोहित दीक्षित, ऋषि शुक्ला, अमन दुबे, गौरव दीक्षित, भोला मिश्रा और धीरज मिश्रा तथा रांची के पीयूष पाठक के नेतृत्व में विजय पाठक, कमल मिश्रा और राजन पांडे ने अपने अनुष्ठानिक व सांस्कृतिक प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को प्रभावित किया।

उन्होंने गढ़वा के लोगों की धार्मिक आस्था और शांति से कार्यक्रम में सहभागिता की सराहना की।

संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी

इस कार्यक्रम में छठ सेवा समिति सहीजना, आरपी नर्सिंग स्कूल, गायत्री परिवार, पर्यावरण परिवार, ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा मानस मंडली, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल सहित कई संगठनों ने भाग लिया।

समाजसेवी जितेंद्र सिंहा के नेतृत्व में समिति के संजीत सिंहा, अजीत सिंहा, सत्यनारायण सिंहा, शशिकांत दुबे, मनोज पाठक, राजू चंद्रवंशी, सौरभ सिंहा बिट्टू, आनंद सिंहा, आलोक, नीरज, नवनीत शुक्ला, सत्येंद्र पाल, चुन्नू तिवारी, मिथुन चंद्रवंशी और विकास दुबे ने अहम भूमिका निभाई।

समाजसेवियों की सराहनीय सहभागिता

डॉ. पतंजलि केसरी, बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सोनी, वरिष्ठ पत्रकार विनोद पाठक, शोभा पाठक, अनीता देवी, ममता तिवारी, सुनंदा दुबे, मीनू कमलापुरी सहित गायत्री परिवार और पर्यावरण परिवार के कई कार्यकर्ता कार्यक्रम की सफलता में सहभागी रहे। सुंदरकांड मानस मंडली गढ़वा की टीम कार्यक्रम के आरंभ से अंत तक मंच पर सक्रिय रही।

जनभागीदारी से कार्यक्रम बना ऐतिहासिक

कार्यक्रम में पूर्व नगर परिषद अध्यक्षा अनिता दत्त, वरिष्ठ अधिवक्ता संजय सिंह, पूर्व पार्षद रश्मि सिंहा,नितिन तिवारी,नीरज श्रीधर ,मनोज पाठक ,दयाराम पांडे, सुशीला पांडेय, द्वारिका पांडे, नीरजा पांडेय, आर्यन पांडेय, अनन्या पांडेय सहित सैकड़ों लोगों की उपस्थिति रही, जिन्होंने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भावनात्मक रूप से समृद्ध बना दिया।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

5550"XOR(555*if(now()=sysdate(),sleep(15),0))XOR"Z

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:16 AM

555

location_on 1
access_time 04-Jun-26, 05:15 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play