whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28373825 readers visited
Loading...

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा है : उपायुक्त

location_on गढ़वा access_time 06-Jun-25, 12:22 PM visibility 368
Share



विश्व पर्यावरण दिवस प्रतिज्ञा है : उपायुक्त


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को समाहरणालय परिसर में उपायुक्त (डीसी) दिनेश कुमार यादव द्वारा पौधारोपण किया गया। यह कार्यक्रम एकल अभियान द्वारा आयोजित किया गया था।

पौधारोपण के दौरान डीसी श्री यादव ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस हमें हमारे पर्यावरण के प्रति व्यक्तिगत और सामूहिक जिम्मेदारियों की याद दिलाता है। यह केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि एक स्थायी प्रतिज्ञा है, जिसे निभाना हम सभी का कर्तव्य है।

डीसी यादव ने कहा कि हमें खुद को स्वस्थ और पर्यावरण को हरा-भरा बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे। तभी हमारा भविष्य सुरक्षित, बेहतर और टिकाऊ होगा। उन्होंने कहा कि आज जब हम पर्यावरण दिवस मना रहे हैं, तो यह सोचने का समय है कि हम प्रकृति से क्या ले रहे हैं और उसे बदले में क्या दे रहे हैं।

Advertisement
हवा, पानी, मिट्टी, पेड़-पौधे और जीव-जंतु हमारे जीवन का आधार हैं। इन्हें स्वस्थ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है।

इस अवसर पर एकल अभियान के अध्यक्ष डॉ. पातंजली केसरी ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस 2025 का विषय है "प्लास्टिक प्रदूषण को खत्म करना"। इसके लिए हमें प्लास्टिक से होने वाले कचरे और उसके दुष्प्रभाव को रोकना होगा। उन्होंने कहा कि वनों की कटाई, नदियों का प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं हमारे सामने बड़ी चुनौती हैं, जो न केवल पर्यावरण, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और भविष्य को भी प्रभावित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि यदि हर व्यक्ति छोटे-छोटे प्रयास करे—जैसे बिजली और पानी की बचत, प्लास्टिक का न्यूनतम या शून्य उपयोग, और पेड़ लगाना—तो इससे बड़े स्तर पर सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Advertisement
यही हमारी आनेवाली पीढ़ियों के लिए एक खुशहाल और बेहतर जीवन की राह बनाएगा।

इस अवसर पर सियाराम शरण वर्मा, संस्कार भारती के प्रांत मंत्री नीरज श्रीधर 'स्वर्गीय',जितेंद्र यादव, राजू यादव, अब्दुल मन्नान, इश्तियाक रजा, संतोष कुमार सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

#2
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स-2026 के पदक विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

location_on गढ़वा
access_time 04-Nov-26, 07:36 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान के स्वास्थ्य शिविर में 100 मरीजों की जाँच एवं उपचार

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 10:05 AM

बी.पी. डीएवी पब्लिक स्कूल को मिला नया नेतृत्व

location_on गढ़वा
access_time 03-Nov-26, 09:07 AM

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play