whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157879 readers visited
Loading...

Advertisement

कॉफ़ी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों ने रखी समस्याएं और सुझाव, एसडीएम ने दिए समाधान के संकेत

location_on गढ़वा access_time 04-Jun-25, 11:13 PM visibility 526
Share



कॉफ़ी विद एसडीएम में कोचिंग संस्थानों ने रखी समस्याएं और सुझाव, एसडीएम ने दिए समाधान के संकेत


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिले के सदर एसडीएम संजय कुमार द्वारा आयोजित साप्ताहिक संवाद कार्यक्रम "कॉफ़ी विद एसडीएम" के इस सप्ताह के सत्र में बुधवार को अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस संवाद कार्यक्रम में प्रतिनिधियों ने न केवल अपनी निजी समस्याएं रखीं, बल्कि शैक्षणिक व्यवस्था, कोचिंग संस्थानों की चुनौतियां और शहर के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि सभी कोचिंग संस्थानों का अनिवार्य पंजीकरण होना चाहिए। नीरज कुमार ने कहा कि बिना पंजीकरण के खुल रहे संस्थानों से गंभीर संस्थानों की छवि प्रभावित होती है।

Advertisement
इस पर एसडीएम ने नगर परिषद में पंजीकरण कराने की बात कही।

वरिष्ठ शिक्षक लखन कश्यप ने बेहतर प्रदर्शन करने वाले कोचिंग संस्थानों को प्रशासनिक स्तर पर सम्मानित किए जाने का प्रस्ताव रखा, जिससे सकारात्मक प्रतिस्पर्धा बढ़े। एसडीएम ने इस पर गंभीर पहल की बात कही।

प्रतिनिधियों ने कोविड के बाद छात्र संख्या में आई गिरावट और ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते प्रभाव को लेकर संघर्ष की बात कही। साथ ही यह भी प्रस्ताव रखा कि कोचिंग संस्थानों का एक संघ बनाया जाए ताकि उनकी समस्याओं और हितों को एक मंच मिल सके। एसडीएम ने इस पहल की सराहना की।

कोचिंग संचालकों ने आग्रह किया कि बड़े प्रशासनिक और पुलिस पदाधिकारी समय मिलने पर छात्रों को क्लास में पढ़ाएं, जिससे छात्र प्रोत्साहित हों।

Advertisement
इस पर एसडीएम ने सहमति जताई और कहा कि वे निश्चित रूप से समय निकालकर क्लास लेंगे।

शहर के समुचित विकास के लिए एक मास्टर प्लान बनाने की आवश्यकता भी कोचिंग प्रतिनिधियों ने जताई। साथ ही छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोचिंग समय के दौरान पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई, जिस पर एसडीएम ने तुरंत कार्रवाई का भरोसा दिया।

लखन कश्यप, देवबंश यादव, अनिल देव सहित अन्य ने निजी भूमि विवाद जैसी समस्याएं रखीं, जिन पर एसडीएम ने नियमानुसार समाधान का आश्वासन दिया।

सभी कोचिंग संस्थानों ने "कॉफ़ी विद एसडीएम" कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहला मौका है जब किसी प्रशासनिक अधिकारी ने उन्हें आमंत्रित कर सुझाव और समस्याएं सुनीं।

Advertisement
सभी ने भविष्य में भी प्रशासन के साथ सहयोग का भरोसा दिलाया।

इस संवाद कार्यक्रम में लखन कश्यप, आदित्य चौधरी, रवि रंजन, चंदन महतो, देववंश यादव, प्रभात कुमार, दीपा कुमारी, राज नारायण मिश्रा, प्रवीण मिश्रा, नीरज कुमार, मिथिलेश कुमार आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम में कश्यप कॉमर्स कोचिंग, सेकंड स्कूल, इंजीनियर्स अकैडमी, ज्ञान गंगा कोचिंग सेंटर, श्योर सक्सेस सेंटर, भारत कंप्यूटर सेंटर, इंटेंस कंप्यूटर सेंटर, शिक्षा हब, लक्ष्य कोचिंग, आइंस्टीन स्टडी सर्किल सहित दर्जनभर से अधिक कोचिंग संस्थानों की सक्रिय सहभागिता रही।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play