whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27054279
Loading...


बकरीद पर अमन का पैगाम: गढ़वा सदर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न

location_on गढ़वा access_time 04-Jun-25, 10:16 PM visibility 449
Share



बकरीद पर अमन का पैगाम: गढ़वा सदर थाना में शांति समिति की बैठक सम्पन्न


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : आगामी बकरीद पर्व को लेकर गढ़वा सदर थाना परिसर में मंगलवार को शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) संजय कुमार ने की। इस मौके पर शांति और सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासनिक अधिकारियों और सामाजिक प्रतिनिधियों के साथ गहन चर्चा की गई।

बैठक में एसडीपीओ नीरज कुमार, अंचल अधिकारी सफी आलम, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमार नरेंद्र नारायण, प्रशिक्षु डीएसपी चिरंजीवी मंडल, थाना प्रभारी बृज कुमार, डॉ. यासीन अंसारी और समाजसेवी अलखनाथ पांडे मंचासीन थे।

एसडीओ संजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा, "गढ़वा जिला गंगा-जमुनी तहज़ीब का प्रतीक है।

यहां सभी धर्मों और समुदायों के लोग आपसी भाईचारे और एकता के साथ पर्व-त्योहार मनाते हैं। प्रशासन की ओर से हर जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। किसी भी असामाजिक तत्व की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे तत्वों पर सख्त नजर रखी जा रही है।"

बैठक में मौजूद सामाजिक प्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों ने भी लोगों से बकरीद पर्व को शांति, प्रेम और भाईचारे के वातावरण में मनाने की अपील की।

इस अवसर पर मदनी खान, मुरली श्याम सोनी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष केशरी, अंचला मुखिया मुखराम भारती, तनवीर आलम, महुलिया मुखिया बीरेंद्र कुमार, विधायक प्रतिनिधि (श्रम विभाग) अरविंद पटवा, टिंकू गुप्ता, मुजीबुर्रहमान, फुजैल अहमद, संतोष कश्यप, अंकित अग्रवाल, समीर, शुभम देव समेत बड़ी संख्या में समाजसेवी और नागरिक उपस्थित रहे।

बैठक का संचालन शरीफ अंसारी ने किया। शांति समिति की यह बैठक सौहार्द्र और सामाजिक एकता को मजबूती प्रदान करने वाली साबित हुई।





Trending News

#1
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#2
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#3
गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

#4
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#5
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play