whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157696 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

बिलासपुर में अधूरी जल मीनार योजना बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द, सरकार का लाखों रुपया बर्बाद

location_on गढ़वा access_time 03-Jun-25, 01:27 PM visibility 323
Share



बिलासपुर में अधूरी जल मीनार योजना बनी ग्रामीणों के लिए सिरदर्द, सरकार का लाखों रुपया बर्बाद


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जल जीवन मिशन की लापरवाही से ग्रामीण अब भी हैंडपंप और कुओं पर निर्भर

 श्रीबंशीधर नगर प्रखंड के उँटारी पंचायत अंतर्गत बिलासपुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई सौर ऊर्जा आधारित ग्रामीण जल आपूर्ति योजना आज ग्रामीणों के लिए सिरदर्द बन गई है। वर्ष 2021-22 में इस योजना के अंतर्गत 4000 लीटर क्षमता वाली जल मीनार का निर्माण शुरू कराया गया था, लेकिन दो वर्षों से अधिक का समय बीत जाने के बावजूद योजना अधूरी पड़ी है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि आज तक मीनार का निर्माण पूरा नहीं हुआ है और न ही पानी की आपूर्ति शुरू की गई है। भीषण गर्मी में लोगों को पीने के पानी के लिए पुराने हैंडपंप और कुओं पर निर्भर रहना पड़ रहा है।

Advertisement
यह स्थिति जल संकट को और गंभीर बना रही है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि योजना के निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई है। सिर्फ टंकी का ढांचा खड़ा कर छोड़ दिया गया है, न पाइपलाइन बिछाई गई है और न ही सोलर पैनल लगाए गए हैं। लाखों रुपये की सरकारी राशि खर्च कर दी गई है, लेकिन ग्रामीणों को इसका कोई लाभ नहीं मिल पाया है।

जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की चुप्पी भी सवालों के घेरे में है। न तो किसी अधिकारी की जवाबदेही तय की गई है और न ही योजना को दोबारा चालू करने की कोई पहल हुई है। इससे सरकार की योजनाओं की निगरानी और क्रियान्वयन व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ग्रामीणों ने राज्य सरकार से मांग की है कि अधूरी योजना की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, जिम्मेदार अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए और कार्य को शीघ्र पूरा कर गांव में नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जाए।

Advertisement

यह मामला सरकारी धन के दुरुपयोग और आम जनता की उपेक्षा का स्पष्ट उदाहरण बन चुका है, जिससे जनता में गहरा असंतोष व्याप्त है।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play