whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 25464119
Loading...


गोड्डा में गढ़वा का परचम लहराया, टेबल टेनिस में 8 मेडल जीतकर रचा इतिहास

location_on गढ़वा access_time 02-Jun-25, 09:45 PM visibility 488
Share



गोड्डा में गढ़वा का परचम लहराया, टेबल टेनिस में 8 मेडल जीतकर रचा इतिहास


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : तीन गोल्ड, दो रजत और तीन कांस्य पदक के साथ गढ़वा जिला चमका

 गोड्डा में आयोजित प्रथम झारखंड राज्य टेबल टेनिस प्रतियोगिता में गढ़वा जिला के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 8 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस उपलब्धि में खिलाड़ियों ने 3 स्वर्ण, 2 रजत और 3 कांस्य पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में अंजली कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अकेले ही तीन पदक अपने नाम किए। उन्होंने अंडर-17 बालिका वर्ग और अंडर-19 बालिका वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, वहीं महिला टीम वर्ग में रजत पदक हासिल किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में गढ़वा के खिलाड़ियों ने दबदबा कायम रखते हुए सभी पदक जीत लिए।

नितीश कुमार मेहता ने स्वर्ण पदक, अनिल कुमार मेहता ने रजत पदक और अनिमेष कुमार पांडेय ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

वहीं, अंडर-15 बालक वर्ग में हर्षित कुमार पांडेय और मयंक राज ने कांस्य पदक जीतकर जिले की पदक संख्या बढ़ाई।

टीम की इस सफलता के पीछे कोच कमलेश कुमार दुबे और मैनेजर संजय कुमार सिंह का कुशल मार्गदर्शन एवं टीम की अनुशासित रणनीति को प्रमुख कारण बताया गया।

इस जीत पर गढ़वा जिला टेबल टेनिस संघ के पदाधिकारियों, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर एवं खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों, कोच और पूरी टीम को बधाई दी।

संघ के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी, सचिव आनंद सिन्हा, उपाध्यक्ष अशोक कुमार दुबे, धनंजय कुमार सिंह, नंद कुमार गुप्ता, सुशील केशरी, संजय सोनी, संतोष, अमित सिंह, सिस्टर रोशना, अशोक विश्वकर्मा, चंद्रभूषण सिन्हा, सह सचिव प्रिंस सोनी, सदस्य अमोद कुमार पांडेय, अजय ठाकुर, पंकज कुमार सोनी, नवनीत शुक्ला, मनोज पाठक, शांति देवी, ओम प्रकाश गुप्ता, रामा शंकर सिंह, सुशील तिवारी, अभिभावक सच्चिदानंद धर दुबे, अमित कुमार, मौलेश कुमार तरुण एवं शिल्पी दूबे आदि।

गढ़वा जिले की इस उपलब्धि से खेल जगत में उत्साह है और उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वर्षों में खिलाड़ी राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले का नाम रोशन करेंगे।





Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में होटल मालिक पर गोली चलाने के मामले का उद्भेदन, चार अपराधी गिरफ्तार, हथियार और बाइक बरामद

location_on गढ़वा
access_time 24-May-25, 03:31 PM


Latest News

सुश्रुत सेवा संस्थान अस्पताल में नि:शुल्क निःसंतानता परामर्श शिविर आयोजित

location_on गढ़वा
access_time 16-Nov-25, 05:22 PM

सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की साजिश नाकाम, देवी-देवताओं की प्रतिमा खंडित करने के आरोप में दो गिरफ्तार

location_on गढ़वा
access_time 13-Nov-25, 08:18 PM

सुश्रुत सेवा संस्थान में गुरु नानक देव जी का प्राकट्य दिवस श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया

location_on गढ़वा
access_time 07-Nov-25, 05:05 AM

श्रीहनुमान चालीसा के नियमित पाठ से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

location_on गढ़वा
access_time 16-Oct-25, 05:34 AM

बड़े सपने देखना गलत नहीं, अपितु उसे पूरा करने के लिए प्रयास न करना गलत है : शालिनी झा

location_on गढ़वा
access_time 14-Oct-25, 06:08 AM

संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाने के लिए मैं हर संभव प्रयास करूँगा : विनोद पाठक

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:24 PM

रमना में दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत, शव देखकर फूट-फूटकर रोए परिजन

location_on रमना
access_time 13-Oct-25, 08:15 PM

सिराज खान ने किया कमेटी का विस्तार, दूसरे गुट पर लगाया समाज तोड़ने का आरोप

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 08:09 PM

पेशका उच्च विद्यालय में लीगल लिटरेसी क्लास का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 07:55 PM

गढ़वा में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार की पहल : 44 केंद्रों पर 524 शिक्षकों का एक्स्ट्रामार्क्स एजेंसी के द्वारा प्रशिक्षण आज से शुरू

location_on गढ़वा
access_time 13-Oct-25, 03:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play