whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28157750 readers visited
Loading...

Advertisement

गढ़वा में राजद संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे

location_on गढ़वा access_time 02-Jun-25, 12:08 AM visibility 313
Share



गढ़वा में राजद संगठनात्मक चुनाव की तैयारी शुरू, जिला निर्वाचन पदाधिकारी पहुंचे


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के संगठनात्मक सत्र 2025–2028 के चुनाव को लेकर गढ़वा जिला कार्यालय, अशोक विहार में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त गढ़वा जिला निर्वाचन पदाधिकारी (DRO) मोहम्मद शेख खुर्शीद खान एवं सहायक जिला निर्वाचन पदाधिकारी (ADRO) मोहम्मद सैफुल्लाह खान का आगमन हुआ। राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने पुष्प गुच्छ भेंट कर दोनों पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक में आगामी संगठनात्मक चुनाव की रूपरेखा पर चर्चा की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ने गढ़वा जिले के सभी 20 प्रखंडों के लिए प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी एवं सहायक प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारियों की घोषणा की।

Advertisement
निर्देश दिया गया कि तय समयसीमा के भीतर सभी प्रखंडों में प्रखंड अध्यक्ष का चुनाव संपन्न कराकर इसकी सूचना जिला निर्वाचन पदाधिकारी को दी जाए।

जिला अध्यक्ष के चुनाव के लिए प्रदेश नेतृत्व द्वारा 5 जून से 11 जून के बीच की तिथि निर्धारित की गई है, इसी दौरान गढ़वा जिला अध्यक्ष का भी चुनाव संपन्न कराया जाएगा।

इस अवसर पर राजद के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष जमीरुद्दीन अंसारी, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामनाथ पासवान, जिला प्रधान महासचिव धर्मराज राम, वरीय उपाध्यक्ष डॉ. मुरली प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश्वर गुप्ता, महासचिव महेंद्र पाल, लाल मोहम्मद खान, सचिव विनोद यादव, मकसूद अंसारी, विनोद चंद्रवंशी, अताउर रहमान सहित बड़ी संख्या में प्रखंड अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्षाएं रूदा देवी, शांति देवी, सोनी देवी, नूरजहां खातून तथा अनुसूचित जाति के जिला अध्यक्ष मुकेश राम मौजूद थे।

Advertisement

पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता एवं समर्थकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऊर्जावान बना दिया। राजद जिला अध्यक्ष सूरज सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और पारदर्शी तथा समयबद्ध चुनाव की सफलता की उम्मीद जताई।

Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play